31.1 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमदेश दुनिया24 घंटे में बेअदबी की दूसरी घटना, कपूरथला में भी ली युवक...

24 घंटे में बेअदबी की दूसरी घटना, कपूरथला में भी ली युवक की जान   

Google News Follow

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में बेअदबी की घटना के बाद रविवार को कपूरथला जिले के एक गुरुद्वारे में एक और बेअदबी की हुई ,जिसमें लोगों युवक को पीटकर कर मार डाला। बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह कपूरथला के निजामपुर गांव में हुई। उस व्यक्ति ने कथित तौर पर निजामपुर के एक गुरुद्वारे में सिखों के धार्मिक ध्वज निशान साहिब को हटाने की कोशिश की। लोगों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की ।

बता दें कि पंजाब में पिछले 24 घंटों में बेअदबी का यह दूसरी घटना है। शनिवार की शाम अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के अंदर सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब को अपवित्र करने की कोशिश करने पर एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।  राजनीतिक दलों ने इसकी निंदा करते हुए इसे ‘साजिश’ बताया है और सीबीआई जांच की मांग की है।

गुरुद्वारे द्वारा ने कहा कि “पुलिस और किसी अन्य एजेंसी को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। पंजाब पुलिस और राज्य सरकार बेअदबी के मामलों के लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं।”

खबरों में कहा गया है कि बेअदबी करने आये युवक की पिटाई के बाद पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उनकी 9 लोगों की टीम बेअदबी करने के लिए आई हुई है। जिसमें  उसकी  बहन भी है। हालांकि युवक ने अपना और बहन का नाम नहीं बताया। उसने बताया कि शिवा नाम का एक व्यक्ति उसे बेअदबी करने के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें

 

स्वर्ण मंदिर में बेअदबी घटना में ‘साजिश’?, सीबीआई जांच की मांग 

कोलकाता नगर निगम चुनाव: मतदान केंद्र के सामने फेंके गए बम

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें