29.3 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाचन्नी सरकार की खुली पोल: पहले ही बना लिया था पीएम के...

चन्नी सरकार की खुली पोल: पहले ही बना लिया था पीएम के रूट का प्लान

32 पन्नों की एक रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Google News Follow

पंजाब सरकार पीएम मोदी की सुरक्षा मामले में हुई चूक में लगातार अपने ही बुने जाल में घिरती नजर आ रही है। चन्नी सरकार के एक इंटरनल दस्तावेज में इस बात का खुलासा हुआ है। चन्नी सरकार बार बार यह कहती नजर आई है कि पीएम मोदी के सुरक्षा में तैनात एसपीजी अंतिम समय में यात्रा का रूट तय किया। लेकिन इस दस्तावेज में यह खुलासा हुआ है कि सरकार ने पहले ही प्लान तैयार कर लिया था और अधिकारियों और पुलिस को तैनात भी कर दिया था।

यह खुलासा 32 पन्नों की एक रिपोर्ट में हुआ है, जिसमें प्रशासन ने पहले से ही वैकल्पिक सुरक्षा और मार्ग योजना तैयार कर ली थी। दस्तावेज़ से संकेत मिलता है कि पंजाब पुलिस को एसपीजी द्वारा पहले ही बता दिया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बठिंडा वायु सेना स्टेशन से फिरोजपुर में सड़क मार्ग से जनसभा में जाएंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे प्रधानमंत्री के काफिले की सुरक्षा व्यवस्था के तहत पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारियों और आसपास के चार जिलों के पुलिसकर्मियों को पूरे रूट पर तैनात किया गया था।

यह खुलासा तब हुआ है जब पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी साफ़ इनकार कह चुके हैं कि पंजाब सरकार द्वारा कोई गलती नहीं हुई है। बता दें कि पीएम एक रैली को संबोधित करने फिरोजपुर जा रहे थे लेकिन प्रदर्शनकारियों द्वारा फ्लाईओवर जाम करने के बाद लगभग 20 मिनट तक पीएम मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर फंसा रहा। राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और जांच की निगरानी के लिए दो सदस्यीय पैनल का गठन किया है।

बता दें कि गृह मंत्रालय ने पीएम मोदी की फिरोजपुर यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में “गंभीर चूक” की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है। इसने पीएम मोदी की यात्रा के दौरान “सुरक्षा में बड़ी चूक” को लेकर बठिंडा पुलिस प्रमुख सहित छह वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

ये भी पढ़ें 

दो बहुएं पहुंची महिला आयोग, कहा, सास और ननद करना चाहती हैं धर्मांतरण  

बाल में थूकने पर हबीब ने मांगी माफ़ी ,कही यह बात 

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें