24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटभारत को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनाने वाला है बजट: देवेन्द्र फडणवीस 

भारत को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनाने वाला है बजट: देवेन्द्र फडणवीस 

Google News Follow
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट पेश किया। मोदी सरकार के इस बजट में गांव किसान पर खूब फोकस किया गया है. साथ ही सरकार ने बदलते समय के अनुसार बजट में  नई तकनीकों को गांव शहर को जोड़ने के लिए कई घोषणाएं की। सरकार ने अपने बजट में डिजिटल विश्वविद्यालय बनाने की भी घोषणा की।

आम बजट पर पक्ष-विपक्ष की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। इस बजट पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बजट को भारत को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनाने वाला करार दिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार का यह बजट सभी को ध्यान में रखकर बनाया गया। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।
महाराष्ट्र के विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस ट्वीट किया, ”भारत को आत्मनिर्भर और अधिक शक्तिशाली बनाने वाला वर्ष 2022 का बजट बनाया गया है। इस बजट में सर्व साधारण नागरिकों, मेहनतकश किसानों और सभी वर्गों के श्रमिकों के भविष्य का ध्यान दिया गया है। राज्य के विरोधी पक्ष नेता देवेन्द्र फडणवीस ने अपने एक ट्वीट में वर्ष 2022-23 के वार्षिक बजट चर्चा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण का धन्यवाद दिया है।”

बता दें कि  आर्थिक सर्वेक्षण में देश की आर्थिक विकास दर 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि गरीबों के जीवन में बदलाव लाने की हमारी कोशिश है। वित्त मंत्री ने अपने आम बजट के भाषण में कहा कि कोरोना संकट के बाद देश की अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश की आजादी का अमृत महोत्सव वाला वर्ष है। हमने इस वर्ष के लिए कई बड़े योजनाओं का लक्ष्य तय किए हैं।
ये भी पढ़ें 

बजट: जल्द शुरू होगी 5G सेवा, गांवों में होगा ऑप्टिकल फाइबर का जाल  

LIVE: डिजिटल करेंसी की आमदनी पर 30 % टैक्स 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें