29 C
Mumbai
Tuesday, March 17, 2026
होमस्पोर्ट्सधोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ चौंकाया, जडेजा को कमान ...

धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ चौंकाया, जडेजा को कमान      

Google News Follow

Related

एक बार फिर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैन सहित क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को आईपीएल 2022 के शुरू होने से दो दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़कर दुनिया भर के प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया। अब उनकी जगह पर रवींद्र जडेजा लेंगे।

एमएस धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने के बाद टीम का नेतृत्व रवींद्र जडेजा करेंगें। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान चुना गया है। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स से खेल रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने पर सीएसके ने कहा कि, जडेजा सीएसके का नेतृत्व करने वाले तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स 26 मार्च को मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सीजन का पहला मैच खेलेगी। बता दें कि जब स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में सीएसके को दो साल के लिए निलंबित कर दिया गया था तो महेंद्र सिंह धोनी ने 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद 2018 में सीएसके के वापसी के बाद धोनी सीएसके से जुड़ गए थे और टीम ने खिताब पर कब्ज़ा जमाया था।

ये भी पढ़ें 
 

आयुष की प्रतिभा के कायल हुए PM मोदी, कहा- ‘यह अविस्मरणीय क्षण’   

World Taekwondo Championship: तीन सगी बहनों ने रचा इतिहास

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें