28 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामाभोपाली वाले बयान पर फंसे विवेक अग्निहोत्री, वर्सोवा थाने में शिकायत      

भोपाली वाले बयान पर फंसे विवेक अग्निहोत्री, वर्सोवा थाने में शिकायत      

Google News Follow

द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपने एक बयान को लेकर  फंसते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही भोपाली का मतलब होमोसेक्सुअल बताया था। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इसी बयान को लेकर मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। बता दें कि इस बयान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

विवेक के बयान के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा था कि विवेक अग्निहोत्री जी आप का यह निजी अनुभव हो सकता है। यह आम भोपाली निवासी का नहीं है। मै भी भोपाल और भोपाल वासियों के सम्पर्क में 77 साल से हूं। लेकिन मेरा यह अनुभव नहीं रहा है। आप कहीं भी रहे, संगत का असर तो होता ही है।

 वायरल वीडियो में  विवेक अग्निहोत्री को यह कहते सुना जा सकता है कि मै भोपाल बड़ा हुआ हूं ,लेकिन मै भोपाली नहीं हूं। क्योंकि भोपाली का एक अलग ही मतलब होता है. जो आपको कभी अकेले में समझाऊंगा। किसी भोपाली से पूछना। भोपाली का मतलब वह होमोसेक्सुअल है। नवाबी शौक वाला। विवेक अग्निहोत्री की का बयान जैसे सामने आया लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

हालांकि यह मामला थाने पहुंच गया है, देखना होगा कि विवेक अग्निहोत्री अपने बयान को लेकर क्या सफाई देते हैं। वैसे भी इस समय विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 200 करोड़ रूपये की कमाई कर चुकी है। यह फिल्म  कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी हुई है। जिसको लेकर देशभर में बहस जारी है।

ये भी पढ़ें 

BMC कमिश्नर चहल ने अमेरिका में खरीदी है संपत्ति: मोहित कंबोज  

Maharashtra: “हथौड़ा” ले सोमैया निकले दापोली !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें