29.5 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामामशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार

मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार

दलेर मेहंदी को 16.03.18 को जेएमआईसी पटियाला द्वारा दो साल की सजा दी गई थी। अब उसे पटियाला जेल भेजा जा रहा है। पटियाला पुलिस उसे पहले ही अपनी हिरासत में ले चुकी है।

Google News Follow
पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पटियाला कोर्ट ने मानव तस्करी (कबूतरबाजी) के मामले में 2 साल की सजा को बरकरार रखने का फैसला किया है।

सदर पटियाला ​पुलिस​ स्टेशन​ में एफआईआर संख्या 498 दिनांक 27/08/03 यू/एस 406,​ ​420,120बी,​ ​465,468,471 आईपीसी और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम में, एचएस ग्रेवाल की अदालत ने अपील के खिलाफ आरोपी गायक दलेर मेहंदी को 2 साल के लिए दंडित किया है।

उल्लेखनीय है कि दलेर मेहंदी को 16.03.18 को जेएमआईसी पटियाला द्वारा दो साल की सजा दी गई थी। अब उसे पटियाला जेल भेजा जा रहा है। पटियाला पुलिस उसे पहले ही अपनी हिरासत में ले चुकी है।

​ ​गौरतलब है कि पंजाब से बड़ी संख्या लोगों को नौकरी का लालच देकर विदेशों में भेजा जाता है| वही राज्य में यह कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है| यहां से अमेरिका, कनाडा और अन्य खाड़ी के देशों में बेरोजगार युवाओं को नौकरी का लालच देकर मोटी रकम वसूलने का कार्य किया जाता है|   ​

बता दें कि मामला 2003 का है और केस का फैसला 15 साल बाद हुआ। दलेर मेहंगी को मानव तस्करी केस में 2 साल कैद की सजा सुनाई गई थी। आरोप है कि दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे। मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे। पहला केस 2003 में अमेरिका में दर्ज किया गया था, क्योंकि ज्यादातर लोग अमेरिका ही भेजे गए थे।

यह भी पढ़ें-

सावन के पहले ही दिन झमाझम बारिश​, अलर्ट जारी​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें