24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियामुरादाबाद के डॉ. अरविंद गोयल ने गरीबों को दान की 600 करोड़...

मुरादाबाद के डॉ. अरविंद गोयल ने गरीबों को दान की 600 करोड़ की संपत्ति

Google News Follow

ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि कोई अपनी पूरी संपत्ति किसी और को दान कर दे, लेकिन मुरादाबाद के डॉक्टर अरविंद गोयल ने अपनी पूरी संपत्ति गरीबों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को दान में दे दी। उन्होंने यह कदम एक गरीब व्यक्ति को देखकर उठाया था। उन्होंने कोरोना काल में भी लोगो को खाने और दवा की सुविधा उपलब्ध कराई थी।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर अरविंद गोयल की पूरी संपत्ति की कीमत लगभग 600 करोड़ रुपए है। अपनी संपत्ति दान करने के बाद उन्होंने कहा कि यह फैसला करीब 25 साल पहले ही ले लिया था। मालूम हो कि डॉक्टर अरविंद कुमार गोयल ने कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान मुरादाबाद के 50 गांवों को गोद लिया था। जिसके बाद उन्होंने लोगों को मुफ्त में सुविधाएं उपलब्ध कराई थीं। उन्होंने गरीबों के लिए मुफ्त शिक्षा और इलाज की भी व्यवस्था की थी।

डॉक्टर अरविंद कुमार गोयल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल और पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सहित चार बार राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। अरविंद के पत्नी रेणु गोयल के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। बता दें कि डॉक्टर अरविंद कुमार गोयल अपनी 600 करोड़ रुपए की संपत्ति दान करने के बाद केवल एक रहने के लिए कोठी रखी है। इतना ही नहीं अरविंद कुमार गोयल 100 से ज्यादा  शिक्षण संस्थान, वृद्धाश्रम आदि के ट्रस्टी है। ये सभी संस्थान महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश राजस्थान में स्थित हैं।

ये भी पढ़ें 

बेखौफ माफिया: 24 घंटे में तीन दिलेर गुजरात पुलिस अफसरों चढ़ाई गाड़ियां  

संजय पांडे 9 दिन ईडी की हिरासत में 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें