31 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियारायगढ़ में संदिग्ध नाव मिलने से हड़कप

रायगढ़ में संदिग्ध नाव मिलने से हड़कप

जांच के दौरान संदिग्ध नाव में एके 47, राइफलें और कारतूस मिले

Google News Follow

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में संदिग्ध नाव मिलने से हड़कप मच गया है। प्रारंभ में हरिरेश्वर समुद्र तट पर मिले नाव को स्थानीय मछुआरों से संबंधित होने का संदेह था, लेकिन जांच के दौरान संदिग्ध नाव में एके 47, राइफलें और कारतूस मिले हैं। हालांकि नाव के पास कोई भी व्यक्ति नहीं मिला है। जिसके बाद जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पुलिस ने नाव को कब्जे में लेते हुए नाव में मौजूद हथियारों को जब्त कर जांच शुरू कर दिया है। नाकेबंदी के दौरान हर वाहनों की गहनता से तलाशी ली जा रही है। आगे की जांच एटीएस टीम कर रही है। जो रायगढ़ के लिए रवाना हो गई है। साथ ही पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रहे है। इस संबंध की जानकारी कोस्ट बोर्ड और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड को जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि यह ओमान की है जो लापता हो गई थी।

बता दें कि समुद्री इलाकों में हमेशा ही आतंकवादियों के आने की संभावना बनी रहती हैं। आज से 13 साल पहले 26 नवंबर 2008 को समुद्री रास्ते के माध्यम से आए आतंकियों ने मुंबई में हमला किया था। उस समय लश्कर के 10 आतंकी पाकिस्तान से भारत आए थे। समुद्रतट पर नाव छोड़कर इन सभी आतंकवादियों ने अलग-अलग जगहों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। 26/11 के आतंकी हमले में 160 लोगों को निशान बनाया गया था। आतंकियों ने टारगेट करते हुए दो होटल, एक अस्पताल और रेलवे स्टेशनों पर हमला किया था।

 

फिलहाल हरिरेश्वर घाट में मिले संदिग्ध नाव की इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा बेहद गोपनीयता बरती जा रही है और सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। नाव में जिस तरह से हथियार मिले है उससे आशय लगाया जा रहा है कि महाराष्ट्र में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 

ठाणे जिले में भारी बारिश​, ​26​ मकान ढहे

मुंबईकरों के नाम खुशियों की सौगात  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें