29.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियाबांग्लादेश से घुसपैठ से हिन्दुओं की जनसंख्या घटी 

बांग्लादेश से घुसपैठ से हिन्दुओं की जनसंख्या घटी 

संघ नेता दत्तात्रेय होसबोले ने कहा देश में सभी के लिए लागू हो जनसंख्या नीति     

Google News Follow
प्रयागराज में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में संघ सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि धर्मांतरण से हिन्दुओं की जनसंख्या घट रही है। उन्होंने इस दौरान जनसंख्या नीति लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इसे सभी लोगों पर लागू भी किया जाना चाहिए। इससे पहले भी संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दशहरा के अवसर पर जनसंख्या में असंतुलन पर चिंता जताई थी। साथ ही उन्होंने एक ऐसी नीति की मांग की थी जो सभी लोगों पर लागू की जा सके।
वहीं, दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि धर्मांतरण की वजह से देश बहुसंख्यक लोगों की जनसंख्या में कमी हो रही है। उन्होंने कहा कि देश में मतांतरण की साजिश रची जा रही है और सीमावर्ती राज्यों में लगातार घुसपैठ जारी है। उन्होंने कहा कि कई देशों में जनसंख्या असंतुलन की वजह से विभाजन की नौबत तक आ गई है। भारत का भी बंटवारा जनसंख्या के ही आधार पर हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी जनसंख्या नीति लाई जानी चाहिए जो समान रूप से सभी पर लागू होती हो। साथ ही कहा कि धर्मांतरण करने वाले लोगों आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए। धर्मांतरण के खिलाफ सरकार सख्ती कानून का पालन कराए।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के सीमावर्ती राज्यों में लगातार घुसपैठ हो रही है। जिसमें उत्तर बिहार के अन्य राज्य शामिल है। आगे कहा कि एक बार ऐसा समय आएगा कि भारत में युवाओं की जनसंख्या में भारी गिरावट होगी जबकि वृद्धों की संख्या अधिक हो जायेगी। जो चिंता का विषय है।
ये भी पढ़ें     

रूस ने भी माना पीओके है भारत का हिस्सा   

दिल्ली: दिवाली पर ​पटाखे फोड़ने पर छह माह की कैद​ ! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें