31 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियापीएम मोदी की मां के नाम पर 'चेक डैम' बनाकर दी जा...

पीएम मोदी की मां के नाम पर ‘चेक डैम’ बनाकर दी जा रही श्रद्धांजलि

गिर गंगा परिवार ट्रस्ट ने इस डैम को बनाने की जिम्मेदारी ली।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

पीएम मोदी की मां 100 वर्षीय हीरा बा का निधन 30 दिसंबर को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में हुआ था। पीएम मोदी मां के पार्थिव शरीर के साथ एंबुलेंस में बैठकर गांधीनगर सेक्टर 30 के श्मशान में पहुंचे। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं अब उनकी याद में गुजरात के राजकोट में एक चेक डैम बनाया जा रहा है जिसका नाम हीरा बा के नाम पर होगा। वहीं गिर गंगा परिवार ट्रस्ट ने इस डैम को बनाने की जिम्मेदारी ली है। 

ट्रस्ट के अध्यक्ष दिलीप सखिया की तरफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कि राजकोट-कलावाड रोड पर वागुडाड गांव के पास न्यारी नदी के निचले हिस्से में ‘गिर गंगा परिवार ट्रस्ट’ द्वारा चेक डैम बनाया जा रहा है। इसमें करीब 15 लाख रुपये की लागत आएगी और सिर्फ दस दिन में यह चेक डैम बन जाएगा। दरअसल स्थानीय विधायक दर्शिता शाह और राजकोट के मेयर प्रदीप दाव की उपस्थिति में बुधवार को बांध से जुड़ा एक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें इसकी घोषणा हुई। 

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए चेक डैम का नाम हीराबेन स्मृति सरोवर रखने का फैसला किया गया है, क्योंकि यह उनकी स्मृति में बनाया जा रहा है। ट्रस्ट ने दानदाताओं की आर्थिक मदद से पिछले चार महीनों में 75 चेक डैम बनाए हैं। ट्रस्ट ने दानदाताओं की आर्थिक मदद से पिछले चार महीनों में 75 चेक डैम बनाए हैं। नवीनतम बांध दो हफ्तों के भीतर पूरा हो जाएगा और इसमें लगभग 2.5 करोड़ लीटर पानी जमा करने की क्षमता होगी। उन्होंने कहा कि बांध 400 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा होगा।   

ये भी देखें 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,267फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें