24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमलाइफ़स्टाइलहोली के रंग छुड़ाने के लिए अपनाए ये आसान घरेलू नुस्खे...

होली के रंग छुड़ाने के लिए अपनाए ये आसान घरेलू नुस्खे…

होली खेलने से पहले चेहरे पर वैसलीन, क्रीम या फिर कोई भी तेल अच्छे से लगा लें।

Google News Follow

भारत के हर राज्य में अनेकों प्रकार से होली मनाई जा रही है। कई जगहों पर लोग होली रंगों से खेलते हैं, तो कई जगहों पर फूलों से। मगर ज्यादातर लोग रंगों से होली खेलना पसंद करते हैं। वहीं होली खेलने में इस्तेमाल होने वाले रंग काफी नुकसानदेह होते हैं। बावजूद इसके होली खेलने में लोग इतने मगन हो जाते हैं कि वो इन रंगों से अपनी त्वचा की रक्षा करना भूल जाते हैं। ऐसे में हम बता रहे हैं रंग छुड़ाने के कुछ आसान से नुस्खे, जो आपके घर में ही उपलब्ध हैं।

सबसे पहले जब भी आप रंग खेलने के लिए निकलें, तो अपने बालों, चेहरे, हाथों और बाकी शरीर पर सरसों का तेल अच्छे से लगा लें। यह आपको चिपचिपा लग सकता है, लेकिन रंग खेलने के लिए ज़रूरी है। सरसों का तेल लगाने से फायदा यह होता है कि रंग आपकी त्वचा से बहुत ज़्यादा चिपकता नहीं है। फिर जब आप नहाते हैं, तो सरसों के तेल की वजह से रंग अपेक्षाकृत जल्दी छूट जाता है और आपको त्वचा को बहुत दर्द देने की ज़रूरत नहीं होती।

बेसन में नींबू व दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। लगभग पंद्रह से बीस मिनट तक इस पेस्ट को त्वचा पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से मुंह-हाथ धो लें। यदि आपके बालों में रंग लग जाए तो करीब 45 मिनट अपने बालों में दही या फिर एलोवेरा जेल लगाकर रखें। बाद में किसी माइल्ड शैंपू से अपने सिर को धो लें। बालों से रंग निकालने का ये बेहद प्रभावी तरीका है।

खीरे का प्रयोग भी रंग छुड़ाने के लिए किया जाता रहा है। खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें, इससे मुंह धोएं। चेहरे के रंग भी छूट जाएंगे और त्वचा में निखार भी आ जाएगा। रंग छुड़ाने के लिए मूली का इस्तेमाल भी कारगर है। मूली का रस निकालकर उसमें दूध व बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बनाएं और उसे चेहरे पर लगाने से भी चेहरा साफ हो जाता है। सिर्फ चेहरा ही नहीं शरीर के किसी भी अंग पर लगे रंग को छुड़ाना हो तो भी इस पेस्ट का उपयोग किया जा सकता है।

कई बार रंगों से खेलते समय लोग उत्साह में आकर ऑयल पेंट लगा देते हैं। इसे रगड़कर छुड़ाने की ज़िद में आप अपनी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। सही तरीका यह है कि आप पहले त्वचा पर सरसों या नारियल का तेल लगा लीजिए। चेहरे पर तेल लगाने के लिए आप रुई का इस्तेमाल भी कर सकते हैं और फिर दोनों हाथों से हल्के से इसे पोछ दीजिए। इसके बाद गुनगुने पानी से नहा लीजिए। रंग आसानी से उतर जाएगा।

ये भी देखें 

ऐसे चढ़ता है भारत में होली का रंग

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें