29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमधर्म संस्कृतिमहाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे अयोध्या दौरे पर, रामलला का करेंगे दर्शन

महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे अयोध्या दौरे पर, रामलला का करेंगे दर्शन

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को अयोध्या जायेंगे और भगवान रामचंद्र के दर्शन करेंगे।

Google News Follow

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कल से दो दिनों के अयोध्या दौरे पर है। सीएम शिंदे के साथ उनके समर्थक सांसद और विधायक भी अयोध्या यात्रा में शामिल होंगे। वैसे तो सीएम शिंदे अयोध्या आकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की हैसियत से वे पहली बार अयोध्या आ रहे हैं। अयोध्या दौरे में सीएम शिंदे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे और उनसे अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही  और भगवान रामचंद्र के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे की जिम्मेदारी नासिक के शिवसेना के पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। इसके लिए नासिक से एक स्पेशल ट्रेन आरक्षित की गई है।

सीएम शिंदे 8 अप्रैल को लखनऊ पहुंचेंगे और 9 अप्रैल को भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। वहीं आज ठाणे और नासिक से अयोध्या के लिए ट्रेन में एकनाथ शिंदे के समर्थक अयोध्या के लिए रवाना होंगे। 13 हजार से ज्यादा शिवसैनिक अयोध्या जा रहे हैं। अयोध्या में लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर सीएम एकनाथ शिंदे की अयोध्या यात्रा से संबंधित पोस्टर और बैनर लगे हुए हैं। इनके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे, धर्मवीर आनंद दिघे, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चित्र हैं। पोस्टरों में लिखा है- ‘श्रीराम के सम्मान के लिए, हिंदुत्व का धनुषबाण लिए चलो अयोध्या’ आज एकनाथ शिंदे की शिवसेना कीओर से सीएम की अयोध्या यात्रा को लेकर एक नया टीजर भी जारी किया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा तैयार कार्यक्रम में रामलला, हनुमान गढ़ी दर्शन पूजन, राम मंदिर के निर्माण स्थल का निरीक्षण, आरती और लक्ष्मण किला मंदिर में संतों का आशीर्वाद लेना शामिल है। अयोध्या के अपने दौरे को यादगार बनाने के लिए शिवसेना के राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसुल और प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंच गए हैं।

ये भी देखें 

Hanuman Jayanti: शोभायात्रा को लेकर अलर्ट, दिल्ली में ड्रोन से निगरानी, बंगाल…

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें