30.5 C
Mumbai
Monday, June 8, 2026
होमक्राईमनामाUP के बड़े बदमाशों की लिस्ट में शामिल हुई अतीक अहमद की...

UP के बड़े बदमाशों की लिस्ट में शामिल हुई अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता

माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने ईनाम की राशि बढ़ा कर 50 हजार रुपये कर दिया है।

Google News Follow

Related

उमेश पाल मर्डर केस में फरार चल रही शाइस्ता पर इनाम की राशि बढ़ाकर अब 50 हजार रुपये कर दिया है। पहले शाइस्ता पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यूपी पोलिस ने शाइस्ता की तलाश में हर संभव कोशिश कर रही है हालांकि अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इसके साथ ही अब माफिया डॉन अतीक अहमद की बीबी शाइस्ता भी उत्तर प्रदेश के बड़े इनामी बदमाशों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

गौरतलब है कि शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है। माना जा रहा है कि उमेश पाल की हत्या के बाद शूटर शाइस्ता परवीन से मिलने गए थे। उमेश पाल हत्याकांड में ढाई लाख के इनामी साबिर के साथ शाइस्ता परवीन का सामने वीडियो आया था। साबिर वही शख्स है जिसने कार में बैठे उमेश पाल के गनर को गोली मारी थी। वहीं हाल ही में शाइस्ता परवीन की एक तस्वीर सामने आई थी। आमतौर पर नकाब में दिखने वाली शाइस्ता इस तस्वीर में बिना नकाब के थी। इसमें वो कुछ खाती हुई दिख रही है।

24 फरवरी को उमेश पाल और उनके 2 सुरक्षाकर्मियों संदीप निषाद और राघवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, 2 बेटों, अतीक के साथी गुड्डू मुस्लिम, गुलाम मोहम्मद और 9 अन्य लोगों पर केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

ये भी देखें 

अतीक के कुनबे पर 24 घंटे नजर,उमेश की दिनदहाड़े मरवाने यह थी प्लानिंग!      

यूपीएसटीएफ और पुलिस की संयुक्त मुहीम: अतीक का बहनोई अख़लाक़ हुआ गिरफ्तार 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,406फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें