28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियामणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सभा स्थल पर तोड़फोड़, इंटरनेट...

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सभा स्थल पर तोड़फोड़, इंटरनेट बंद 

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सभा स्थल पर को तोड़फोड़ और आगजनी की गई। इसके बाद मणिपुर सरकार ने सभी सभाओं और इंटरनेट सर्विस को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

Google News Follow

मणिपुर के चुराचांदपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सभा स्थल पर को तोड़फोड़ और आगजनी की गई। इसके बाद मणिपुर सरकार ने सभी सभाओं और इंटरनेट सर्विस को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह चुराचांदपुर में एक जिम का उद्घाटन करने वाले थे और एक सभा को करने वाले थे। हालांकि, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

घटना के बाद जिले में इंटरनेट सर्विस को बंद कर दिया गया है साथ ही  धारा 144 भी लागू की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला आरक्षित वन क्षेत्र को खाली करने को लेकर किया गया है। किसान और आदिवासी वन क्षेत्र को खाली कराने के लिए बेदखली अभियान चला रहे है। इसी को देखते हुए गुरुवार को बंद का आवाहन किया गया था। इस मुद्दे को लेकर किसान और आदिवासी लम्बे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर एकत्रित भीड़ को तितर बितर किया। भीड़ ने पीटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बने ओपन जिम को भी आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि जनसभा वाली जगह पर काफी नुकसान पहुंचाया गया है।इस घटना के बाद से  तनाव की स्थिति बनी हुई है।
ये भी पढ़ें   

जिया खान मामले में आज आएगा फैसला, 10 साल बाद मिलेगा न्याय

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर विवादित बयान, जानिए क्या कहा?

उद्धव बदल रहे रंग, कोंकणवासी आएंगे झांसे में?

नीतीश की बाजीगरी और राजनीति का “आनंद चारा”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें