29.4 C
Mumbai
Monday, July 13, 2026
होमदेश दुनियाचिकित्सा के क्षेत्र में नया आविष्कार, रोबोट की मदद से दो लड़कियों...

चिकित्सा के क्षेत्र में नया आविष्कार, रोबोट की मदद से दो लड़कियों का जन्म!

प्लेस्टेशन के रिमोट का हुआ इस्तेमाल।

Google News Follow

Related

दुनिया में जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बेहतर होती जा रही है, वैसे-वैसे विज्ञान के क्षेत्र में कई विकसित कार्य किए जा रहे है। इसी कड़ी में अब एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। जिसके बारे आज हम यहाँ बात करेंगे। दरअसल हाल ही में एक रोबोट ने प्रत्यक्ष रूप से नहीं, बल्कि परोक्ष रूप से बच्चे को जन्म दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार स्पर्म यानी शुक्राणुओं को एक रोबोटिक सुई की मदद से इंसानी अंडे में डाला गया है जिसके बाद भ्रूण का विकास हुआ और अब उसी रोबोटिक सुई की मदद से दो बच्चों ने जन्म लिया है जो लड़कियां हैं। इस नई तकनीक की वजह से आईवीएफ का कॉस्ट भी अब काफी हद तक कम हो जाएगा। अभी आईवीएफ के लिए प्रशिक्षित एंब्रयोलॉजिस्ट की जरूरत पड़ती है जिनकी मदद से फर्टिलाइजेशन हो पाता है, पर इस सुई के कारण उनकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

सोनी प्लेस्टेशन 5 के कंट्रोलर से ही रोबोटिक सुई को सही पोजीशन में रखा गया और कैमरे की मदद से इंसानी अंडे पर नजर रखी गई। फिर वो सुई अपने आप आगे बढ़ी और अंडे के अंदर प्रवेश कर गई। फिर उसने सिंगल स्पर्म सेल को अंडे के अंदर छोड़ दिया। ये दोनों बच्चियां रोबोट द्वारा गर्भाधान का पहला नमूना हैं। आपको बता दें कि ओवर्चर लाइफ नाम के स्टार्टअप ने इस रोबोटिक नीडल का आविष्कार किया था।

ये भी देखें 

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी पर विवादित बयान, जानिए क्या कहा?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें