31.1 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई यूनिवर्सिटी के कार्यकारिणी सभा चुनाव की अब नई तारीख, HC ने...

मुंबई यूनिवर्सिटी के कार्यकारिणी सभा चुनाव की अब नई तारीख, HC ने स्वीकार किया अनुरोध!

न्यायमूर्ति एएस चंदुरकर ने मुंबई विश्वविद्यालय के लिखित जवाब के बाद अनुरोध स्वीकार कर लिया। यूनिवर्सिटी की ओर से सीनेट चुनाव को लेकर लिखित शपथ पत्र दिया गया|

Google News Follow

Related

मुंबई यूनिवर्सिटी सीनेट( कार्यकारिणी सभा) का चुनाव रविवार की बजाय मंगलवार (24 सितंबर) को होगा। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने यह चुनाव तय कार्यक्रम के मुताबिक यानी रविवार को कराने का आदेश दिया था| इसके बाद मुंबई यूनिवर्सिटी ने यह चुनाव मंगलवार को कराने का अनुरोध किया| जिसे हाई कोर्ट ने उस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है| सीनेट चुनाव की गिनती 27 तारीख को होगी|

न्यायमूर्ति एएस चंदुरकर ने मुंबई विश्वविद्यालय के लिखित जवाब के बाद अनुरोध स्वीकार कर लिया। यूनिवर्सिटी की ओर से सीनेट चुनाव को लेकर लिखित शपथ पत्र दिया गया| यह स्पष्ट किया गया कि ये चुनाव कल (रविवार) के बजाय मंगलवार को होंगे।

विश्वविद्यालय ने स्थगित किया: इससे पहले, मुंबई विश्वविद्यालय की 10 सीटों के लिए सीनेट चुनाव रविवार (22 सितंबर) को निर्धारित थे। लेकिन, शुक्रवार रात अचानक यूनिवर्सिटी ने एक सर्कुलर जारी कर इस चुनाव को स्थगित कर दिया| इस फैसले को युवा सेना ने बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी| इस पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने यूनिवर्सिटी द्वारा दिए गए निलंबन को रद्द कर दिया|

युवा सेना की ओर से धन्यवाद: हम उच्च न्यायालय को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं। ये जीत सिर्फ युवा सेना की नहीं बल्कि 13500 स्नातकोत्तर छात्रों की है| युवा सेना के सचिव वरुण सरदेसाई ने लोकतंत्र के खिलाफ सरकार की साजिश को विफल करने के लिए उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया। युवा सेना इस चुनाव के लिए तैयार है| उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि हम आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में सभी 10 सीटें जीतेंगे।

यह भी पढ़ें-

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सीएम को दी बधाई, बोले राज्य के विकास में आपके साथ!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,386फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें