24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाबागेश्वर धाम सरकार: शास्त्री के दरबार को लेकर बिहार में सियासत गरमाई...

बागेश्वर धाम सरकार: शास्त्री के दरबार को लेकर बिहार में सियासत गरमाई !

इस बीच ​वायरल वीडियो में धीरेंद्र ​कृष्ण ​शास्त्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है,आप लोग सोचेंगे कि मैं टीवी की खबरों में बने रहने के लिए विवादित बातें करता हूं। ऐसा कुछ नहीं है कि मैं अपनी अमूल्य आध्यात्मिकता खर्च करूं।​ ​उन्होंने आगे कहा​ कि सनातन की सच्चाई जानना हमारा अंतिम उद्देश्य है, न कि यह टीवी। मैं सूली पर चढ़ा दिए जाने पर भी सच बोलना बंद नहीं करूंगा।​

Google News Follow
मध्य प्रदेश के बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र ​कृष्ण ​शास्त्री का बिहार में दरबार ​लगाने​ जा रहे​ ​हैं​​। ​शास्त्री​ के​ आने से पहले ही ​बिहार​ का सियासी पारा चढ़ा हुआ​ है। बिहार ​उप​ मुख्यमंत्री ​तेजप्रताप और आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बाद ​अब ​राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने धीरेंद्र शास्त्री को सख्त चेतावनी ​देते​ हुए कहा कि ​वही​​ हाल होगा जो लालकृष्ण आडवाणी का हुआ था। उन्होंने कहा कि वह अपनी हरकतों से बाज आ जाएं नहीं तो राम यात्रा निकालने वाले लालकृष्ण आडवाणी का जो हाल बिहार में हुआ था वही हाल उनका भी होगा।​
​बात दें कि बागेश्वर​ धाम प्रमुख​ ​द्वारा​ ​13 मई को पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ प्रांगण में कार्यक्रम​ करने जा रहे​ है। इस पर ​सियासी​ घमासान​ शुरू हो गया है। कोई उनकी यात्रा के विरोध में है तो कोई समर्थन में। इस बीच​ बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का बयान भी खूब चर्चाओं में है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में नफरत फैलाई तो जैसे आडवाणी जेल गए थे वैसे ही धीरेंद्र शास्त्री भी जेल जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि तब आडवाणी को लालू यादव ने जेल भिजवाया था बाबा बागेश्वर को तेजस्वी जेल भिजवाएंगे।​
बिहार प्रमुख जगदानंद सिंह ने धीरेंद्र शास्त्री पर तंज कसते हुए कहा था कि कैसे-कैसे लोग बाबा बन जाते हैं। वहीं, तेजप्रताप यादव ने एक वीडियो शेयर कर बाबा से निपटने के लिए 15 लोगों की टीम बनाने की बात कही थी।​
 
गौरतलब है कि इस बीच ​वायरल वीडियो में धीरेंद्र ​कृष्ण ​शास्त्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है,आप लोग सोचेंगे कि मैं टीवी की खबरों में बने रहने के लिए विवादित बातें करता हूं। ऐसा कुछ नहीं है कि मैं अपनी अमूल्य आध्यात्मिकता खर्च करूं।​ ​उन्होंने आगे कहा​ कि सनातन की सच्चाई जानना हमारा अंतिम उद्देश्य है, न कि यह टीवी। मैं सूली पर चढ़ा दिए जाने पर भी सच बोलना बंद नहीं करूंगा।​
इस बीच, विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बाबा बागेश्वर धाम सरकार के सामने अपनी इच्छा रखी है। उन्होंने कहा कि अपनी दिव्य शक्ति से बिहार का भला कीजिए। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा का समर्थन करते हुए कहा,​कि​ ​बिहार तो सबका स्वागत करता है​, जिन्हें आना है वो आएं। बिहार की धरती पर सबका स्वागत है। सबसे आग्रह है कि बिहार आइए। ​राज्य​​ को घूमिए, ​प्रदेश​​ को देखिए और कैसे आगे बढ़े इसके बारे में सोचिए।​
 
यह भी पढ़ें-

​अजितदादा​ को राज्य में दिल्ली में सुप्रिया ताई संभालती पार्टी कमान – छगन भुजबल ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें