27 C
Mumbai
Friday, September 20, 2024
होमदेश दुनियाभारत का मून मिशन लॉन्च, 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी हिस्से...

भारत का मून मिशन लॉन्च, 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी हिस्से पर लैंड करेगा चंद्रयान

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से की गई।

Google News Follow

Related

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने आज चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया। इसकी लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर की गई। करीब 42 दिनों की यात्रा करने के बाद 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिण हिस्से पर लैंड करेगा। वहीं अगर चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग सफल होती है तो भारत इन तीन अन्य देशों- अमेरिका, सोवियत संघ (रूस) और चीन की सूची में शामिल हो जाएगा।

चंद्रयान-2 की तुलना में चंद्रयान-3 में कई तरह के बदलाव भी किए गए हैं। सबसे ज्यादा ध्यान लैंडर की गति को कंट्रोल करने और सुरक्षित लैंडिंग पर दी गई है। जबकि चंद्रयान 2 जब चंद्रमा पर लैंड कर रहा था उस वक्त लैंडर की गति ज्यादा थी जिसकी वजह से वो बेकाबु हो गया होगा और सतह पर उसकी क्रैश लैंडिंग हुई होगी हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई तथ्यात्मक जानकारी सामने नहीं आई है।

चंद्रयान 3 का मुख्य उद्देश्य चांद की सतह पर उतरकर वहां की स्थितियों से जुड़ी जानकारी इसरो को उपलब्ध कराना है। जबकि रोवर चांद के दक्षिण हिस्से में क्या-क्या, कौन-कौन से खनिज मौजूद हैं, और पानी है या नहीं है। इसके साथ-साथ रोवर चंद्रमा की सतह पर और भी कई वैज्ञानिक परीक्षण करेगा और जानकारी इकट्ठा कर इसरो को उपलब्ध करवाएगा।

बता दें कि चंद्रयान-3 की लागत चंद्रयान-2 की तुलना में कम है। चंद्रयान-3 में कुल खर्च करीब 615 करोड़ रुपए आया है जबकि चंद्रयान-2 के लिए करीब 978 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि जब चंद्रयान-2 लॉन्च किया गया था तब यान के कुल तीन हिस्से थे- ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर। वहीं ऑर्बिटर अभी भी अपनी कक्षा में मौजूद है। ऐसे में इस बार ऑर्बिटर की पूरी लागत बच गई है।

ये भी देखें 

स्वतंत्रता दिवस के बाद देश को मिलेगा तोहफा, 40 दिन के सफर पर चंद्रयान-3 

BJP नेता की हत्या पर बिहार में संग्राम! पार्टी खटखटाएगी अदालत का दरवाजा 

PM मोदी ने पेरिस में प्रवासी भारतीयों कहा- फ्रांस आना, घर आने जैसा

‘मिशन चंद्रयान-3’ का काउंटडाउन शुरू, इस रॉकेट की क्या खासियत है

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,379फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें