29.1 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमदेश दुनियामन की बात: PM मोदी ने बाढ़, बारिश से लेकर हज यात्रा...

मन की बात: PM मोदी ने बाढ़, बारिश से लेकर हज यात्रा का किया जिक्र

 रविवार को मन की बात में पीएम मोदी बाढ़ और बारिश के साथ हज यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने  लोगों को जल संरक्षण और वृक्षारोपण की भी सलाह दी।   

Google News Follow

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में बाढ़ और बारिश का जिक्र किया। उन्होंने बाढ़ और बारिश से हुई तबाही का जिक्र करते हुए जल संरक्षण और वृक्षारोपण की सलाह दी और कहा कि यही वह उचित समय है जब हमें जल संरक्षण और वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ और बारिश से आई आपदा से लोगों को काफी तकलीफ हुई। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हुई, लेकिन इस दौरान देशवासियों ने सामूहिक प्रयास के ताकत को दिखाया। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ कार्यों की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि सर्वजन हिताय की भावना भारत की पहचान के साथ ताकत भी है। बारिश का यह समय वृक्षारोपण और जल संरक्षण के लिए सही समय है। उन्होंने मन की “बात कार्यक्रम में” बताया कि 50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों को बनाये जाने का काम चल रहा है। देशवासी जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ जल संरक्षण में सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा बारिश का पानी कुओं में जाता है और कुआं से यह पानी जमीन में चला जाता है। इसकी वजह से भू जलस्तर में सुधार होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 30 करोड़ पेड़ लगाए हैं, एक रेकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि सावन के महीने का आध्यात्मिक और संस्कृति रूप बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में देशभर के 18 चिकरकार पुराणों पर आधारित आकर्षक चित्र कथाएं बना रहे हैं। जो हमारी परंपराओं और धरोहरों को संजोने का का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने अमेरिका दौरे का भी जिक्र किया और कहा कि मै अमेरिकी सरकार का आभारी हूं। जो हमारी बहुमूल्य कलाकृतियों को लौटाया है।

पीएम मोदी हज यात्रा पर कहा कि उन्हें मुस्लिम महिलाओं खत लिखा है जो हज यात्रा कर लौटी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा कई मायनों में ख़ास है। पहले मुस्लिम महिलायें को बिना मेहरम के हज यात्रा करने की इजाजत नहीं थी, लेकिन जब वे जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन पत्रों के मिलने से बहुत सुकून मिलता है। पीएम मोदी सऊदी अरब सरकार का भी आभार व्यक्त किया।

 

ये भी पढ़ें    

 

ग्रॉसरी का सामान लाने गया जवान लापता, तलाश तेज, जाने क्या मिले निशान?         

कौन हैं गौरी सावंत जो मुंबई की सड़क से कौन बनेगा करोड़पति तक पहुंची  

7 माह के बच्चे के पेट में भ्रूण, डॉक्टरों ने चार घंटे तक ऑपरेशन कर निकाला

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें