24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामामुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट की धमकी, जुहू से आरोपी...

मुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट की धमकी, जुहू से आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में मुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट की धमकी।आरोपी मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहनेवाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।     

Google News Follow
मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक धमकी भरा फोन आया। पुलिस को कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि मुंबई की एक लोकल ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट होने वाले है। आरोपी ने दावा किया कि ट्रेन में बम रखा गया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस सूचना के बाद पुलिस ने फोन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि धमकी भरा कॉल को मुंबई पुलिस कंट्रोल की एक महिला अधिकारी ने उठाया। महिला अधिकारी ने जब आरोपी शख्स से पूछा कि तुम कौन हो और कहां से बोल रहे हो तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब महिला अधिकारी ने दोबारा पूछा की किस ट्रेन में बम है तो आरोपी ने फोन को काट दिया। इसे बाद जब महिला अधिकारी ने फोन लगाकर आरोपी से और अधिक जानकारी लेने की कोशिश को तो उसने फोन को बंद कर दिया।
 इसके बाद मुंबई पुलिस कंट्रोल ने इसकी जानकारी संबंधित पुलिस स्टेशन को दी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर की जानकारी खंगाली गई। पुलिस को पता चला कि आरोपी  का नाम  अशोक मुखिया है और वह मुंबई के जुहू में देखा गया है। यह आरोपी मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहनेवाला है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब पिए हुए था और नशे में फोन किया। बता दें कि ऐसा ही एक फोन  हरियाणा के गुरुग्राम से आया था। जिसमें शख्स ने दिल्ली मुंबई डोमेस्टिक एयरपोर्ट और इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
ये भी पढ़ें 

राहुल, ममता,नीतीश की 2024 की तैयारी, पीएम चेहरे पर किसकी लॉटरी?  

इमरान ही नहीं, इन पाक पूर्व प्रधानमंत्रियों की भी हो चुकी है गिरफ्तारी   

लैपटॉप, टैबलेट आयात पर बैन का निर्णय टला, अब इस तारीख …. 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें