28.2 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामासतारा में उपद्रवियों ने काटा बवाल, पथराव और आगजनी से बिगड़े हालात  

सतारा में उपद्रवियों ने काटा बवाल, पथराव और आगजनी से बिगड़े हालात  

सतारा जिले में कुछ से लगातार पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाले मैसेज शेयर किये जा रहे है। धार्मिक स्थल पर पथराव के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है।    

Google News Follow
महाराष्ट्र के सतारा जिले में दो समुदायों के बीच रविवार को तनाव ज्यादा बढ़ गया। उपद्रवियों ने आगजनी और पत्थरबाजी की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और पुलिस ने सड़क पर से लोगों को हटाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय उग्र रूप ले लिया जब कुछ उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल पर पथराव किया।

गौरतलब है कि, 15 अगस्त के बाद से ही लगातार “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे सर्कुलेट किये जा रहे हैं। इस वजह से खटाव तहसील में तनाव बना हुआ है। यहां पर महापुरुषों के खिलाफ भी विवादित बयान की गई है जिसकी वजह से यह मामला और गरमा गया है। और दोनों समुदायों के बीच तनाव बढ़ने के बीच एक मंदिर पर पथरबाजी की गई। इसके बाद उपद्रवियों ने कई स्थानों पर आगजनी और पथरबाजी की। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर अलग किया। इस दौरान पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। माहौल बिगड़ता देख। पुलिस ने पूरे इलाके की इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है।
बताया जा रहा है कि इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल भी हुए हैं। शुरूआती दौर में ही पुलिस को जानकारी दी गई। इसकी वजह से यह मामला ज्यादा नहीं बढ़पाया। कहा जा रहा है कि मौके पर पहुँचते ही पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी और हलका बल प्रयोग करते हुए दंगाइयों को तितर बितर किया। हालांकि अभी स्थिति नियंत्रण है लेकिन तनाव बना हुआ है। वहीं इस मामले में सौ से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें      

 

G20: PM मोदी ने खालिस्तान मुद्दे पर कनाडा पीएम को सुनाई खरी खोटी   

वो मुद्दा जिसके लिए भारतीय राजनयिकों ने 200 घंटे, 300 द्विपक्षीय बैठकें की 

ठाणे में 40 मंजिला इमारत से गिरी लिफ्ट, 7 मजदूरों की मौत, कई अस्पताल में       

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें