32 C
Mumbai
Tuesday, April 21, 2026
होमधर्म संस्कृतिCM योगी की "राम नगरी" में पहली बार लगा "दरबार", हो सकते हैं...

CM योगी की “राम नगरी” में पहली बार लगा “दरबार”, हो सकते हैं बड़े ऐलान!

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को अयोध्या में कैबिनेट मीटिंग हो रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब अयोध्या में यूपी सरकार की कैबिनेट की बैठक हो रही है।बैठक से पहले सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजा किया। इसके बाद कैबिनेट ने रामलला का भी दर्शन किया। वहीं, पूरा कैबिनेट राम जन्मभूमि परिसर में बन रहे राम मंदिर का दौरा किया निर्माण कार्यों का जायजा लिया। यह बैठक अयोध्या के अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में हो रही है।

बता दें कि, यूपी कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक आमतौर पर मंगलवार को लखनऊ में होती रही है। लेकिन अयोध्या में यह पहली बार कैबिनेट मीटिंग की तारीख 9 नवंबर खासतौर से चुनी गई है।  क्योंकि 9 नवंबर 2019 को ही सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का फैसला सुनाया था।  साथ ही 9 नवंबर 1989 को विश्व हिन्दू परिषद ने राम मंदिर बनाने के लिए आधारशिला रखी थी।

वहीं, अयोध्या में कैबिनेट की बैठक को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। अयोध्या में  हर जगह पर सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही आतंकवाद निरोधक दस्ता को भी  तैनात किया गया। सीएम योगी हैलीपैड से अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बस से “राम नगरी” पहुंचे थे।  उनके साथ उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद सीएम योगी खुद प्रेस कांग्रेस को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें                      

बिहार CM पर भड़की अमेरिकी सिंगर कहा, तो लड़ती नीतीश के खिलाफ चुनाव        

अब कैश फॉर क्वेरी मामले में CBI करेगी जांच,मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ेंगी!  

ऑपरेशन ब्लू स्टार; खालिस्तानी आंदोलन का खूनी इतिहास!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,158फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें