28.5 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमक्राईमनामाअब कैश फॉर क्वेरी मामले में CBI करेगी जांच,मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ेंगी!  

अब कैश फॉर क्वेरी मामले में CBI करेगी जांच,मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ेंगी!  

पैसा लेकर सवाल पूछने के आरोप में घिरी महुआ मोइत्रा के इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। लोकपाल ने बुधवार को इसकी अनुमति दी है। 

Google News Follow

संसद में पैसा लेकर सवाल पूछने के आरोप में घिरी महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। लोकपाल ने बुधवार को इस जांच की अनुमति दे दी है। बीजेपी नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि उनकी ही शिकायत पर लोकपाल ने टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ  सीबीआई जांच का आदेश दिया।

महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप है। बीजेपी नेता की ही शिकायत पर संसद की एथिक्स कमेटी इस मामले की जांच कर रही है। बीजेपी नेता निशिकांत दुबे का आरोप है कि महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी और व्यवसायी गौतम अडानी को टारगेट करने लिए उन्होंने एक साजिश रची और व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से पैसे और गिफ्ट लिया। इतना ही नहीं, महुआ मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने संसद का लॉगिन पासवर्ड भी कारोबारी के साथ शेयर किया है।
 इस मामले में कारोबारी दर्शन हीरानंदानी ने एक हलफनामा जारी किया था। जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि महुआ मोइत्रा की लॉगिन आईडी है उसका पासवर्ड उन्हें दिया था। वहीं, बंगाल बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने महुआ मोइत्रा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उन्हें बिना नाटक के संसद की एथिक्स कमेटी के सामने पेश होना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने टीएमसी पर तंज कसा है और कहा है कि पार्टी के सभी भ्रष्ट नेताओं को भी  जेल जाना होगा।
ये भी पढ़ें 

छगन भुजबल का दावा है, ”कुनबी प्रमाणपत्र लाने और ओबीसी को बाहर करने के लिए…’!

महिलाओं को लेकर दिए गए ‘उस’ विवादित बयान पर माफी मांगते हुए नीतीश कुमार ने कहा..!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें