29 C
Mumbai
Tuesday, January 13, 2026
होमक्राईमनामाभगत सिंह के नाम खत..... सागर ने बहुत पहले बना चुका था...

भगत सिंह के नाम खत….. सागर ने बहुत पहले बना चुका था संसद कांड का प्लान!

अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें नीलम, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, सागर शर्मा, मास्टरमाइंड ललित झा, महेश और कैलाश शामिल है।

Google News Follow

Related

संसद सुरक्षा चूक के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें साथ दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। जहां पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। वहीं, इस घटना का मास्टरमाइंड ललित झा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ,उसने दिल्ली पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आरोपी डेढ़ साल पहले से संसद में उत्पात मचाने की प्लानिंग कर रहे थे।

अब तक सात लोग गिरफ्तार: अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें नीलम, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, सागर शर्मा, मास्टरमाइंड ललित झा, महेश और कैलाश शामिल है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच में विशाल शर्मा उर्फ़ विक्की की इस मामले में कोई संदिग्ध भूमिका सामने नहीं आई है इसलिए उसे जाने दिया गया। बता दें कि विशाल शर्मा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था। वहीं पुलिस ने चार आरोपियों सागर शर्मा, अमोल शिंदे, नीलम, मनोरंजन डी के खिलाफ यूएपीए के तहत केस दर्ज किया गया है। और उन्हें पुलिस रिमांड पर सात दिन के लिए भेज दिया गया है।

घर से विदा होने का समय आ गया….: वहीं, इस मामले में पुलिस को सागर शर्मा के घर में जांच के दौरान एक उसकी निजी डायरी हाथ लगी है। जिसमें कई चीजों का खुलासा किया गया है। इसमें सागर ने भगत सिंह के नाम एक चिट्टी भी लिखा है। जिसमें लिखा गया है कि घर से विदा होने का समय आ गया है। एक तरफ डर भी है दूसरी तरफ कुछ कर गुजरने की आग भी दहक रही है। काश अपनी इस स्थिति को अपने माता पिता को बता पाता। ….. यह डायरी 2021 में लिखी हुए है। डायरी में दिन तारीख का भी उल्लेख किया हुआ है।

भगत सिंह के नाम खत: 3 जून 2015 में डायरी में भगत सिंह के नाम खत लिखा गया है। इसमें सागर ने भगत सिंह को माई लॉर्ड, माई गॉड से संबोधित किया है। लिखा है ” आपके जाने के बाद मै देश को आजाद कराने की कोशिश कर रहा हूं। आगे लिखा है” मै अमीर तो नहीं, लेकिन मध्यवर्गीय परिवार से आता हूं , मुझे कुछ ऐसे दोस्तों की जरुरत है जो देश के प्रति ईमानदार हों। मै अपनी जिंदगी वतन के नाम कर चुका हूं। अब बढ़ाया कदम आजादी की ओर मैने।

ब्रिटिश काल जैसी असेंबली में घटना को अंजाम देना: माना जा रहा है कि ये आरोपी ब्रिटिश काल के दौरान भगत सिंह सहित क्रांतिकारियों ने असेंबली में बम फेंका था। और कुछ पर्चे भी फेंके थे। इसी तर्ज पर ये भी आरोपी ऐसे ही पर्चा उड़ाने की फिराक में थे। उनके पास से पर्चे बरामद किये गए हैं जिसमें प्रधानमंत्री लापता है, उन्हें जो ढूंढेगा, उसे स्विस बैंक से पैसे दिया जाएगा। इसके अलावा आरोपियों के पास से कुछ और भी पर्चे मिले हैं जिसमें युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें उकसाया गया है। जिसमें लिखा है “देश के लिए जो नहीं खौला वह पानी है।”

ये भी पढ़ें

संसद बवाल का छठां आरोपी गिरफ्तार, साथियों का जलाया मोबाइल

नीलम का कांग्रेस कनेक्शन!, BJP ने की आतंकी कसाब से तुलना    

जाने कौन हैं प्रताप सिम्हा? जिनके पास पर नई संसद की सुरक्षा में लगी सेंध

HC फैसले पर ओवैसी की प्रतिक्रिया, ‘मुसलमानों की गरिमा पर कील…’!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,437फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
287,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें