29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाजिस आतंकी संगठन पर Iran ने किया Air Strike उसका कुलभूषण से...

जिस आतंकी संगठन पर Iran ने किया Air Strike उसका कुलभूषण से क्या है कनेक्शन   

जैश अल अदल आतंकी संगठन ने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पहले गिरफ्तार किया था और बाद में आईएसआई को सौंप दिया था।   

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

ईरान ने मंगलवार की रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान के कूह सब्ज इलाके में जैश अल अदल आतंकी संगठन के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन के जरिये हमला किया। जिसमें दो बच्चियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। ईरान के एयर स्ट्राइक पर पाकिस्तान ने कड़ी आपत्ति जताई है। बता दें कि यह वही आतंकी संगठन है जिसने भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पहले गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें आईएसआई को सौंप दिया था। फिलहाल कुलभूषण पाकिस्तानी जेल में बंद है। भारत उन्हें छुड़ाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है।

गौरतलब है कि, जैश अल अदल ने ही  ईरान के चाबहार से कुलभूषण जाधव को अगवा किया था। इसके बाद उन्हें आतंकी संगठन द्वारा पाकिस्तान ले जाया गया। जहां उन्हें जासूसी के मामले में फंसाने की साजिश रची गई। इसके बाद कुलभूषण को को जासूसी केस में फंसा दिया। जिसके बाद पाकिस्तानी कोर्ट ने कुलभूषण को फांसी की सजा सुनाई। जिस पर भारत ने आपत्ति जताई थी और इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट में उठाया। फिलहाल, कुलभूषण पाकिस्तान की जेल में बंद है। भारत कुलभूषण को सही सलामत देश वापसी के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है।

बता दें कि पिछले साल जैश अल अदल आतंकी संगठन ने 15 दिसंबर को ईरान के पुलिस स्टेशन पर हमला किया था। इस हमले में 12 पुलिस कर्मी मारे गए थे। माना जा रहा है कि ईरान उसी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के बलूचिस्तान के इलाके में एयर स्ट्राइक हमला किया था। दावा किया जा रहा है कि ईरान द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक में दो बच्चियों की मौत वहो गई है।

ये भी पढ़ें

USA, भारत के बाद अब ईरान का पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक, जाने कब कब हुए  

अब मथुरा में है कृष्ण का भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए – भाजपा सांसद हेमा मालिनी

शर्मिला ठाकरे ने नार्वेकर के नतीजे पर उद्धव ठाकरे की आलोचना की​ ​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें