27 C
Mumbai
Wednesday, December 24, 2025
होमदेश दुनियाचंपई सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत, जाने क्या है गठबंधन का...

चंपई सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत, जाने क्या है गठबंधन का समीकरण?

चंपई सोरेन के पक्ष में 47 वोट पड़े, जबकि विपक्ष के पक्ष में 29 ही मत मिले।

Google News Follow

Related

झारखंड की चंपई सोरेन सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। सत्ता के पक्ष में 47 वोट पड़े, जबकि विपक्ष के पक्ष में 29 ही मत मिले। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धन शोधन मामले में गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया था। चंपई सोरेन को बीते शुक्रवार को राजभवन में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। साथ दो अन्य ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस फ्लोर टेस्ट में सरयू राय तटस्थ रहे जबकि अमित यादव सदन में नहीं पहुंचे थे।

चंपई सोरेन ने सोमवार को राजभवन में अपना विश्वासमत हासिल किया। झारखंड विधानसभा में कुल सदस्यों की संख्या 81 है। जबकि सरकार बनाने के लिए 41 विधायकों की जरूरत होती है। वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाया है। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के 28, कांग्रेस के 16, राष्ट्रीय जनता दल का एक और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक विधायक शामिल हैं। वहीं, बीजेपी के 26 विधायक हैं। एनडीए की बात करें तो 32 विधायक है।

वहीं, इससे पहले, हेमंत सोरेन ने सदन में कहा कि मुझे मीडिया से बात नहीं करने के लिए कोर्ट से आदेश मिला है। मै सदन में भी बात नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि मै सदन में चंपई सोरेन के विश्वास मत के समर्थन में खड़ा हूं। हमारी पार्टी और गठबंधन चंपई सोरेन के समर्थन पूरी तरह से खड़ा है।

उन्होंने 31 जनवरी की रात को काली रात बताया। उन्होंने कहा मै कहना चाहता हूं कि 31 जनवरी की काली रात, काला अध्याय देश के लोकतंत्र में नए तरीके से जुड़ा है। 31 की रात को देश मरण पहली बार किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तारी हुई है। मेरे संज्ञान में नहीं है,ऐसा मुझे लगता है कि यह पहली घटना है। ऐसा लगता है कि इस घटना को अंजाम देने में राजभवन भी शामिल है।

ये भी पढ़ें

धनखड़ ने संजय सिंह को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने से क्यों रोका? जाने

धनखड़ ने संजय सिंह को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने से क्यों रोका? जाने

10 फरवरी से जाएंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर मनोज जरांगे पाटिल!

100 चैनलों के मालिक होंगे मुकेश अंबानी, जल्द होगी बड़ी डील !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,581फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें