28.3 C
Mumbai
Monday, November 9, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में नीतीश कुमार सरकार, फ्लोर टेस्ट में पास "सुशासन बाबू"  ...

बिहार में नीतीश कुमार सरकार, फ्लोर टेस्ट में पास “सुशासन बाबू”    

नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायकों को भी अपने पक्ष में करने में कामयाब रहे।  

Google News Follow

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लिया। बाद में हुई वोटिंग में भी उन्हें 129 विधायकों का समर्थन में मत पड़ा। जबकि, विपक्ष को 125 विधायकों का समर्थन मिला। बताया जा रहा है कि विधायकों के हिसाब से 128 मत पड़ने वाले थे लेकिन उन्हें 129 वोट मिले। नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायकों को भी अपने पक्ष में करने में कामयाब रहे।

बता दें कि बिहार में विश्वास मत को लेकर रविवार से ही उठापटक जारी है। आरजेडी के विधायकों को तेजस्वी यादव के आवास पर रखा गया था। वहीं, कांग्रेस ने अपने विधायकों को होटल में रखा था। विश्वास मत के दौरान खूब गहमागहमी देखने को मिला। तेजस्वी यादव ने खूब जुबानी हमला किया है और पूछा कि क्या पीएम मोदी यह गारंटी देंगे अब नीतीश कुमार पलटी नहीं मारेंगे।

वोटिंग से पहले आरजेडी के नेता को सदन के पद से हटाने का प्रस्ताव पारित किया गया। पूर्ववर्ती महागठबंधन का हिस्सा रहे आरजेडी नेता अवध बिहारी चौधरी ने अपना पद छोड़ने से इंकार कर दिया था। अवध बिहारी चौधरी के  खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 125 विधायकों का समर्थन मिला जबकि 112 विधायकों ने इसके खिलाफ मत दिया। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार एक ही टर्म में उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

वहीं, नीतीश कुमार ने राबड़ी और लालू सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय लोग अपने घर स्व बाहर नहीं निकलते थे। लोगों को घर से बाहरनिकलने में डर लगता था। हिन्दू मुस्लिमों को आपस में लड़ाया जाता था। लेकिन 2005 के बाद से हमने इस स्थिति को बदला और आज यह स्थिति है कि महिलाएं 12 बजे रात को भी निकल सकती हैं।

बिहार उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव की एक टिप्पणी पर कहा कि ” ये नौकरी की बात करते हैं। इन्होंने ने खेत लिखवाकर लोगों को नौकरियां दी। आपकी सरकार में बिहार को बजंगलराज बना दिया गया था।  मगर एनडीए की सरकार में हमने इस पर काबू पाया और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

ये भी पढ़ें 

TMC ने पत्रकार राजदीप सरदेसाई की पत्नी सागरिका घोष को दिया RS का टिकट 

Ashok Chavan Resigned:​​​​ फडणवीस ने कहा, चव्हाण को भेजा जाएगा राज्यसभा ?

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का बार-बार क्यों छलकता है पाकिस्तान प्रेम?   

कतर से 8 पूर्व नौसेना अधिकारियों की “घर वापसी” के पीछे है ये तिकड़ी

छत्तीसग़ढ की लाडली को लिखा था पत्र, अब झाबुआ के “लाल” पर लुटाया प्यार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें