30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाछत्तीसग़ढ की लाडली को लिखा था पत्र, अब झाबुआ के "लाल" पर...

छत्तीसग़ढ की लाडली को लिखा था पत्र, अब झाबुआ के “लाल” पर लुटाया प्यार

पीएम मोदी ने झाबुआ की रैली एक बच्चे को जहां प्यार किया इससे पहले छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी बेटियों पर प्यार लुटा चुके हैं

Google News Follow

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्य प्रदेश के झाबुआ को 7,550 करोड़ रुपये की सौगात दी। इस दौरान पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान एक बच्चे ने पीएम मोदी का धयान आकर्षित किया। जिस पर पीएम मोदी ने उस बच्चे को लाड भी किया। इसके बाद , बच्चे ने पीएम मोदी के कहने पर अपना हाथ  नीचे कर लिया।

झाबुआ में पीएम मोदी जब रैली को संबोधित कर रहे थे उस समय लगभग पांच का एक बच्चा अपने संबंधी के कंधे पर बैठकर हाथ हिलाते हुए पीएम मोदी का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहा था। यह बच्चा कंधे पर बैठे बैठे ही पीएम मोदी की ओर हाथ हिला रहा था।  जब पीएम मोदी ने बच्चे को बार बार हाथ हिलाते देखा तो उसे कहा कि उसका हाथ दुखने लगेगा, उसे नीचे कर ले।

पीएम मोदी  ने मंच से ही बच्चे से कहा कि ” बेटा तुम्हारा हाथ दुखने लगेगा,बहुत तू किया।”इसके बाद पीएम मोदी ने कहा कि ” मिल गया बेटा … बेटा…मिल गया, मुझे तुम्हारा प्यार मिल गया। अब तुम्हारा हाथ दर्द करने लगेगा।  हाथ नीचे करो बेटा, मुझे मिल गया है।”  पीएम मोदी की  अपील के बाद बच्चे ने अपना हाथ नीचे कर लिया। बच्चे का हाथ  नीचे करते ही पीएम मोदी ने कहा कि ” शाबाश समझदार हो। ”

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र झाबुआ में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “मै झाबुआ में लोकसभा का चुनाव प्रचार करने नहीं आया हूं, बल्कि सेवक बन कर आया हूं। ” हमारी डबल इंजन की सरकार तेज गति विकास कर रही है। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के लोगों को चुनाव के ही समय गांव गरीब और किसान याद आते हैं।

छत्तीसगढ़ की आकांक्षा पर भी पीएम मोदी ने लुटाया था प्यार:  बता दें कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक लड़की द्वारा उनका स्क्रेच बनाया था। जिसे पीएम मोदी देखने के बाद उसे पत्र लिखा था। यह घटना पिछले साल 2 नवंबर की है। जब आकांक्षा नामक लड़की ने कांकेर में पीएम मोदी की रैली में उनका का स्क्रेच बार बार पीएम को दिखाने की कोशिश की थी। तब पीएम मोदी ने लड़की से कहा था “बेटी तुम थक जाओगी। पीएम मोदी ने कहा, ”मैंने आपका स्केच देखा, आपने अद्भुत काम किया है।”

pm narendra modi with akanksha thakur

पीएम मोदी ने लड़की से कहा कि अगर वह ऐसे ही स्केच पकड़कर खड़ी रहेगी तो वह थक जाएगी।  उन्होंने कहा, ”तुम बहुत देर तक ऐसे ही खड़े रहोगे, थक जाओगे।” पीएम मोदी ने पुलिस अधिकारियों से स्केच उनके पास लाने को भी कहा। उन्होंने स्क्रेच पर अपना पता लिखने को भी कहा और वादा किया कि वह दिल्ली पहुंचने पर पत्र लिखेंगे।बाद में पीएम मोदी ने आकांक्षा ठाकुर के नाम  पत्र लिखा था।

तेलंगाना में बच्ची की ओर हाथ हिलाया: इसी तरह पिछले साल नवंबर माह में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के निर्मल जिले में उनकी रैली में ‘भारत माता’ की पोशाक पहनकर पहुंची एक छोटी बच्ची की सराहना की थी। जब पीएम मोदी की उस बच्ची पर नजर पड़ी तो उन्होंने कहा कि वह सभी के लिए प्रेरणा है। रैली में पीएम मोदी ने बच्ची की ओर हाथ हिलाया और ‘नमस्ते’ का आदान-प्रदान किया।

ये भी पढ़ें

बदल जाएगा पुणे-नासिक रेलवे का रूट !, 2 घंटे में तय होगी दूरी 

TMC ने पत्रकार राजदीप सरदेसाई की पत्नी सागरिका घोष को दिया RS का टिकट 

कांग्रेस से निकाले जाने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें