30 C
Mumbai
Sunday, June 21, 2026
होमक्राईमनामानरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी, हाथ में तलवार लेकर...

नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी, हाथ में तलवार लेकर पोस्ट किया वीडियो!

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद इस शख्स के खिलाफ कर्नाटक के सुरपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है|

Google News Follow

Related

कर्नाटक के मोहम्मद रसूल कादारे नाम के शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी है| उन्होंने सोशल मीडिया पर हाथ में तलवार लेकर एक वीडियो शेयर किया है|इस वीडियो के जरिए उन्होंने कांग्रेस के केंद्र की सत्ता में आने पर मोदी को जान से मारने की धमकी दी है|सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद इस शख्स के खिलाफ कर्नाटक के सुरपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है|

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज: पुलिस इस शख्स की तलाश कर रही है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (1) (बी), 25 (1) (बी) के साथ-साथ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है|

आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी: आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा किसी भी वक्त हो सकती है।इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है|भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी घोषित कर दी है|इस बीच मोहम्मद नाम के इस शख्स ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर मोदी को जान से मारने की धमकी दी है|इस सीधी धमकी के वीडियो ने फिलहाल हड़कंप मचा दिया है| मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी मोहम्मद फरार है|पुलिस उसकी तलाश कर रही है|

यह भी पढ़ें-

यूपी: पीएम मोदी मुरादाबाद एयरपोर्ट का करेंगे लोकार्पण और नये हवाई अड्डों का उद्घाटन!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,304फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें