24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनिया​IND vs IRE Hockey: ​हॉकी में भारत​ 2-0 से आगे​ ​!, आयरलैंड...

​IND vs IRE Hockey: ​हॉकी में भारत​ 2-0 से आगे​ ​!, आयरलैंड पर कसा शिकंजा!

भारत और आयरलैंड ग्रुप बी में हैं| इसी ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड भी हैं| भारत एक जीत और एक ड्रॉ के साथ ग्रुप में तीसरे नंबर पर है|

Google News Follow

भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 के चौथे दिन आयरलैंड के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत की है| भारत ने मैच के 11वें मिनट में ही पहला गोल ठोक दिया है| भारतीय टीम यहीं नहीं रुकी और दूसरे क्वार्टर में एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया| यह भारत का तीसरा मैच है| भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को हराया था| दूसरे मैच में अर्जेंटीना के खिलाफ ड्रॉ खेला था| दूसरी ओर, आयरलैंड ने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी थी| 

भारत और आयरलैंड ग्रुप बी में हैं| इसी ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड भी हैं| भारत एक जीत और एक ड्रॉ के साथ ग्रुप में तीसरे नंबर पर है| बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप में पहले और दूसरे नंबर पर हैं| अर्जेंटीना चौथे नंबर पर है| न्यूजीलैंड और आयरलैंड क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं| इसी ग्रुप में मंगलवार को ही बेल्जियम को ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना को न्यूजीलैंड से मैच खेलना है| न्यूजीलैंड की टीम अगर हारी तो वह क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी| 

भारतीय टीम ने दूसरा क्वार्टर समाप्त होने के बाद आयरलैंड पर 2-0 की बढ़त बनाए हुई है। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दोनों गोल किए। उन्होंने पहले क्वार्टर में पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला, जबकि दूसरे क्वार्टर में मैदानी गोल के जरिए भारत की बढ़त दोगुना कर दी।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मैदानी गोल के जरिए गोल दागा। भारत ने इस तरह दूसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त 2-0 कर दी है। हरमनप्रीत ने 19वें मिनट में गोल कर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया है। पहला क्वार्टर खत्म होने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड के खिलाफ बढ़त बना ली है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहले क्वार्टर में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल दाग टीम को 1-0 से आगे कर दिया था।

हरमनप्रीत सिंह ने पहले ही क्वार्टर में गोल कर भारत को आयरलैंड के खिलाफ शुरुआत बढ़त दिला दी है। हरमनप्रीत ने पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलने में कोई भूल नहीं की। कप्तान के इस प्रयास से भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत और आयरलैंड के बीच पेरिस ओलंपिक में पुल बी का मुकाबला शुरू हो चुका है| भारतीय टीम फिलहाल पुल बी में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि आयरलैंड इस ग्रुप में सबसे नीचे चल रही है।

यह भी पढ़ें-

पेरिस ओलंपिक में दूसरा पदक जीतने के बाद मनु भाकर ​​ने अपनी भावनाएं जाहिर कीं​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें