26 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमक्राईमनामासीबीआई की बड़ी कार्रवाई​: ईडी के सहायक निदेशक 20 लाख रुपये रिश्वत...

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई​: ईडी के सहायक निदेशक 20 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार​!

राजधानी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक सहायक निदेशक को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है​|​

Google News Follow

Related

​​पिछले कुछ सालों में देशभर में सीबीआई और ईडी की कार्रवाई का मुद्दा गरमाया हुआ है​|​सीबीआई और ईडी की कार्रवाइयों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में अक्सर आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिलते रहे हैं​|​हालांकि, अब जानकारी सामने आई है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने रिश्वत मामले में ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है​|​

​​राजधानी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक सहायक निदेशक को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है​|​सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईडी के सहायक निदेशक को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है​|​ रिपोर्ट​ के अनुसार गिरफ्तार ईडी अधिकारी का नाम संदीप सिंह यादव है​|​यह कार्रवाई दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में की गई​|​बहरहाल, ईडी के सहायक निदेशक के रिश्वत लेते पकड़े जाने से दिल्ली में बड़ा हड़कंप मच गया है​|​

​​इसी बीच अधिकारी ने एक कारोबारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की थी​|​ईडी के सहायक निदेशक को 20 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है​|​बताया जा रहा है कि अधिकारी ने एक ज्वैलर के बेटे को ईडी में दर्ज मामले में राहत देने के बदले में यह रिश्वत मांगी थी​|​

सीबीआई को शिकायत मिली थी कि ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर ने एक कारोबारी से 20 लाख की रिश्वत मांगी है​|​ इस शिकायत के बाद सीबीआई ने तुरंत जाल बिछाया और ईडी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया​|​ इस मामले में बताया जा रहा है कि रिश्वतखोर अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है​|

यह भी पढ़ें-

पेरिस ओलंपिक: अमन सहरावत सेमीफाइनल में, जीत की उम्मीद!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें