28.4 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमधर्म संस्कृति'तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल होता...

‘तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसाद में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल होता था…’: मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू का आरोप!

अब शुद्ध घी का उपयोग किया जा रहा है और मंदिर में हर चीज को रोगाणुमुक्त कर दिया गया है, जिससे गुणवत्ता में सुधार हुआ है...

Google News Follow

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की पिछली वाईएसआर कांग्रेस (वाईएसआरसीपी) सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है, जिससे हंगामा मच गया है। मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडु ने आरोप लगाया गया है कि, वाईएसआर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान श्री वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के रूप में परोसे जाने वाले तिरूपति के लड्डू बनाने में जानवरों की चर्बी और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के आरोपों के बाद प्रदेश में सियासत गरमाई है।

अमरावती में एनडीए विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि वाईएसआरसीपी सरकार ने विश्व प्रसिद्ध तिरूपति मंदिर में लड्डू बनाते समय घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया था। शुद्ध घी के स्थान पर पशुओं की चर्बी का प्रयोग किया जाता था। नायडू ने कहा कि अब शुद्ध घी का उपयोग किया जा रहा है और मंदिर में हर चीज को रोगाणुमुक्त कर दिया गया है, जिससे गुणवत्ता में सुधार हुआ है। हालांकि वाईएसआरसी ने नायडू के आरोपों को खारिज किया है।

यह भी पढ़ें:

हरियाणा में भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी, केवल 20 वादे लेकीन ‘पलटेंगे हर बाजी’!

पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी, सोलर पैनल और लैपटॉप में ब्लास्ट!

एन चंद्रबाबू नायडू के आरोपों के बाद आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने भी इस मुद्दे पर जगन मोहन रेड्डी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक ट्वीट पोस्ट में कहा, तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर हमारा सबसे पवित्र मंदिर है। यह सुनकर हैरान हूं कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी प्रशासन ने तिरूपति प्रसादम में घी के बजाय जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया है।

वाईएसआरसीपी के वरिष्ठ नेता और टीटीडी के पूर्व अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी ने नायडू के आरोपों को दुर्भावनापूर्ण बताया। रेड्डी ने कहा कि टीडीपी सुप्रीमो राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला मंदिर की पवित्रता और सैकड़ों करोड़ हिंदुओं की आस्था को नुकसान पहुंचाकर बहुत बड़ा पाप किया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें