29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियापेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी, सोलर पैनल और लैपटॉप में ब्लास्ट!

पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी, सोलर पैनल और लैपटॉप में ब्लास्ट!

इन हमलों के बाद हिजबुल्ला समर्थक पेजर, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस इस्तेमाल करने से कतरा रहे है। 

Google News Follow

पिछले 2 दिनों में इजरायल-हिजबुल्ला के बीच के युद्ध ने नया मोड़ लिया है। 17 सितंबर को दोपहर 3 बजे से लेबनान के बैरूत, बेक्का से लेकर सीरिया तक हिजबुल्ला लड़कों के पेजर पर मेसेज के बाद एक घंटे सीरियल ब्लास्ट हुए, जिसके चलते हिजबुल्ला के 4000 लड़ाके घायल हुए थे और 11 के मौत की हुई थी, जिसके बाद पुरे लेबनान में दहशत का माहौल बना हुआ था। पेजर ब्लास्ट के बाद इस बार लेबनान के बैरुत में अब वॉकी-टॉकी, सोलर पैनल और लैपटॉप के ब्लास्ट होने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद यहां लोगों में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को लेकर डर बना हुआ है और लोग इसका इस्तेमाल करने से कतराने लगे हैं।

Image

हिजबुल्ला ने इजरायली ख़ुफ़िया एजेंसी से बचने के लिए मोबाईल और इंटरनेट सेवा का उपयोग करना टाल दिया था। हिजबुल्ला के चीफ नसरुल्ला ने अपने लड़ाकों को पेजर, वॉकी-टॉकी जैसे रेडिओ डिवाईस इस्तेमाल करने की हिदायत दी थी। वहीं पेजर में ब्लास्ट करवा कर मोसाद (इजरायली ख़ुफ़िया एजेंसी) ने दुनिया को चौका दिया है।  वहीं बुधवार को भी ऐसे हमले हुए है जिनमें वॉकी-टॉकी, सोलर पैनल और लैपटॉप डिवाईस में भी ब्लास्ट हुए है।

Image

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूसरी सीरयल ब्लास्ट की लहर में लेबनान के हिजबुल्ला के गढ़ में यह ब्लास्ट हुए है। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले आयी से नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोटों की मौजूदा लहर में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है और 500 से अधिक घायल हो गए हैं। हालाँकि, अधिक विस्फोटों की सूचना मिलने पर यह संख्या बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण रहा, फिर भी औसतन केवल 58 प्रतिशत मतदान!

चंद्रयान और मंगल मिशन: भारत की नई उड़ान!, शुक्र मिशन को कैबिनेट की मंजूरी!

पीएम मोदी का जन्मदिन: 100 दिन में एक-दो नहीं, कई साहसिक फैसले लिए!

संचार उपकरणों के अलावा, अन्य उपकरण जैसे सोलर डिवाइस, कार रेडियो, आईफ़ोन, वीडियो कैमरा, फिंगरप्रिंट लॉक और अन्य उपकरणों में भी विस्फोट से आग लगी है। स्थानिकों ने बताया है की, “बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में कई वॉकी-टॉकी विस्फोट हुए।” हालाँकि, दो-तरफ़ा रेडियो के अलावा, iPhone सहित कई अन्य उपकरण भी फट गए।बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर अचानक हुए इन धमाकों के बाद लोग घबराकर सड़कों पर जमा हो गए। कहा जा रहा है, इन हमलों के बाद हिजबुल्ला समर्थक पेजर, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस इस्तेमाल करने से कतरा रहे है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें