32.2 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमक्राईमनामागुजरात में टला रेल हादसा, फिश प्लेट से डीरेल करने की साजिश...

गुजरात में टला रेल हादसा, फिश प्लेट से डीरेल करने की साजिश नाकाम!

रेलवे प्रशासन और पुलिस बल इन साजिशों से छुटकारे पाने और रेलवे की सुरक्षा करने की चिंता में डूबे हुए है।

Google News Follow

देशभर से हर हफ्ते एक न एक ट्रैन को डीरेल कर बड़े हादसे को अंजाम देने की साजिश सामने आरही है। रेलवे प्रशासन और पुलिस बल इन साजिशों से छुटकारे पाने और रेलवे की सुरक्षा करने की चिंता में डूबे हुए है। दरम्यान गुजरात के सुरत से रेल पटरी के फिश प्लेट की चाबियां खोलकर उसे पटरी पर रखने की हैरान करने वाली खबर सामने आयी है।

दरसल सूरत के कीम रेलवे स्टेशन के करीब रेलवे के पटरी की खोली गई फिश प्लेट और चाबियां पटरी के ऊपर से बरामद हुई है। खबर के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि ट्रेन को पटरी से उतारने की एक और सजुष नाकाम हुई है। पश्चिमी रेलवे के वडोदरा डिवीजन ने कहा है कि, कुछ अज्ञातों ने यूपी लाइन से कुछ फिश प्लेट और चाबियां खोलकर उसी ट्रैक पर रख दीं, जिससे ट्रेनों की आवाजाही रुक गई लेकिन, रेलवे ग्राउंड स्टाफ ने स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया दी और रेल के अवरोधों हटाकर त्वरित यातायात को शुरू किया।

इसी प्रकार 8 सितंबर की रात राजस्थान के अजमेर में रेलवे ट्रैक पर एक-एक क्विंटल वजन के दो सीमेंट ब्लॉक एक किलोमीटर की दूरी पर रखे गए थे। दरम्यान डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) के दो अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों की मदद से ट्रेन को पटरी से उतारने की प्रयासों को विफल कर दिया। आपको बता दें, भारत के रेलवे विभाग को क्षती पहुंचाकर बड़े हादसे को अंजाम देने के लिए पाकिस्तानी एजेंट भारत में बैठे स्लीपर सेल से काम लेने की बात सामने आयी है। पाकिस्तानी आतंकी फरतुल्ला घोरी का भारत में बैठे स्लीपर सेल्स को इस प्रकार के हमले करने का फरमान जारी हुआ है, इसी से संबंधीत एक वीडिओ भी पुलिस के हाथ लगा है।

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: बस कंडक्टर को चाकू घोंपकर मोबाईल उड़ा ले गया शाबाज खान !

‘कांग्रेस न भूले की शिवसेना की वजह से उनकी सीटें बढ़ी’: संजय राऊत

हरिद्वार के लक्सर में तोडा गया मस्जिद का अवैध निर्माण!

प्रसाद के लड्डू में पशु चर्बी के प्रकरण में पुजारी की एंट्री, किया बड़ा खुलासा!

उत्तर प्रदेश में एक बार ट्रेन हादसे के इरादे से बदमाशों ने रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर और बारुद रख दिया था, जिस वजह से प्रयागराज से हरियाणा के भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस सिलेंडर से टकरा गई, लेकिन सिलेंडर के आवरण के मजबूत होने से यह हादसा टल गया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें