24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाख्रिसमस के बाद जर्मनी के म्यूनिख में फिर कार हमला, अफगान शरणार्थी...

ख्रिसमस के बाद जर्मनी के म्यूनिख में फिर कार हमला, अफगान शरणार्थी ने भीड़ पर चलाई कर,28 घायल

Google News Follow

जर्मनी के म्यूनिख में गुरुवार (13 फरवरी) को एक व्यक्ति ने यूनियन प्रदर्शन में कार घुसा दी, जिसमें बच्चों सहित कम से कम 28 लोग घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने पुष्टी की ​​है कि यह एक जानबूझकर किया गया हमला था। जर्मन पुलिस ने अपराध के लिए एक अफगान शरणार्थी को गिरफ्तार किया है। यह घटना जर्मनी के मैगडेबर्ग में एक भीड़ भरे क्रिसमस बाजार में एक सऊदी डॉक्टर द्वारा कार चलाकर ले जाने के बाद छह लोगों की मौत और कई अन्य के घायल होने के कुछ महीनों बाद हुई है।

 

पुलिस ने कार रुकवाने के लिए कार पर गोलियाँ चलानी पड़ी, कार के रुकते ही संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। घायलों में से कुछ के हालात गंभीर बताए जा रहें है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जर्मनी में कार से संबंधित आतंकवादी हमलों की श्रृंखला में से एक है। मिनी कूपर नामक कार ने सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान सुबह लगभग 10.30 बजे वर्डी यूनियन की रैली में पीछे खड़े लोगों को कुचल दिया।

यह भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा: MAGA और MIGA से MEGA का सफर तय करेंगे दोनों देश!

अप्रवासी मामला: अमेरिका से दूसरी फ्लाइट,16-17 फरवरी को अप्रवासियों को लेकर आएगी भारत!

अयोध्या राम मंदिर: अंतिम दर्शन और शव यात्रा के बाद आचार्य सत्येंद्र दास को दी गई ‘जल समाधि’!
घटना की जो तस्वीर में जूतों सहित मलबे के साथ एक क्षतिग्रस्त कार देखी जा सकती है। पुलिस के अनुसार घटना में घायल हुए करीब 28 लोगों की देखभाल की जा रही है। इनमें से दो लोगों की हालत ज्यादा गंभीर है। वहीं म्यूनिख के मेयर ने कहा है कि वह इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

बता दें की, जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय वहां सर्विस वर्कर्स यूनियन का प्रदर्शन हो रहा था। ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घायलों में प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं या नहीं। बता दें कि जल्द ही शुक्रवार से अंतरराष्ट्रीय विदेश और सुरक्षा नीति अधिकारियों की एक वार्षिक बैठक- म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र में भारी सुरक्षा देखने को मिलेगी।”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें