25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमधर्म संस्कृतिभाजपा सांसद का सोरेन सरकार पर हमला, झारखंड को बताया 'इस्लामिक राज्य'!

भाजपा सांसद का सोरेन सरकार पर हमला, झारखंड को बताया ‘इस्लामिक राज्य’!

Google News Follow

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य को ‘इस्लामिक राज्य’ करार दिया है। उन्होंने राज्य के कई स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को छुट्टी दिए जाने और रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को विशेष रियायत देने के आदेशों का हवाला दिया।

दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “झारखंड अब इस्लामिक राज्य बन चुका है। राज्य सरकार खुद स्वीकार करती है कि 648 स्कूलों में रविवार के बजाय शुक्रवार को अवकाश दिया जाता है। यह आदेश 2007 में कांग्रेस सरकार के दौरान लागू किया गया था।”

उन्होंने बताया कि यह मुद्दा 2 अगस्त 2024 को संसद के शून्यकाल में उठाया गया था, जिसके बाद केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा। इसके जवाब में 10 जनवरी 2025 को राज्य सरकार ने केंद्र को एक लिखित रिपोर्ट भेजी।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड में 648 स्कूलों को उर्दू विद्यालय के रूप में नामित किया गया है। सितंबर 2007 में जारी आदेश के तहत इनमें रविवार के बजाय शुक्रवार को अवकाश दिया जाता है। निशिकांत दुबे ने राज्य सरकार के जवाब को भ्रामक बताया और आरोप लगाया कि हजारों स्कूलों के नाम में जबरदस्ती “उर्दू” जोड़ा गया है, जिससे वहां शुक्रवार को छुट्टी हो रही है।

इससे पहले, दुबे ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को विशेष छूट दिए जाने का भी आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा, “झारखंड को इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया है। कांग्रेस केवल मुस्लिमों के पक्ष में खड़ी है।”

यह भी पढ़ें:

रिपोर्ट: भारती में महिला रोजगार के अवसरों में 48% की वृद्धी, फ्रेशर की मांग सबसे अधिक!

दिल्ली विधानसभा में बजट: भाजपा विधायक ने ‘आप’ पर लगाया गंभीर आरोप!

बिहार विधानसभा बजट सत्र :वित्त मंत्री ने पेश किया 3.17 लाख करोड़ का बजट!

इसके समर्थन में उन्होंने वर्ष 2009 में जारी एक सरकारी आदेश की प्रति साझा की, जिसमें रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को शाम 4 बजे कार्यालय छोड़ने और शुक्रवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक नमाज के लिए छुट्टी देने का उल्लेख था।

यह भी देखें:

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें