29.3 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाबिहार विधानसभा बजट सत्र :वित्त मंत्री ने पेश किया 3.17 लाख करोड़...

बिहार विधानसभा बजट सत्र :वित्त मंत्री ने पेश किया 3.17 लाख करोड़ का बजट!

बिहार सरकार ने स्कॉलरशिप की राशि एक हजार से बढ़ाकर दो हजार रुपए प्रति माह कर दी है। नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की हैं।

Google News Follow

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने आज को विधानसभा में अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले सम्राट चौधरी ने अपने आवास में पूजा-अर्चना की, जबकि बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी पीठ थपथपाकर शाबाशी और बधाई दी।

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। इस बजट का आकार 3 लाख 17 हजार करोड़ होगा। जबकि बजट का आकार 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपए है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के बजट आकार से करीब 38,169 करोड़ रुपए अधिक है।

बजट भाषण में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष में 2.60 लाख राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य है। 2025-26 में 32,718 करोड़ रुपए राजकोषीय घाटा रहने का अनुमान है। शिक्षा विभाग को 60,964 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 20,335 करोड़, गृह विभाग को 17,831 करोड़, ग्रामीण विकास को 16,093 करोड़ और ऊर्जा विभाग को 13,484 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 

बिहार सरकार ने स्कॉलरशिप की राशि एक हजार से बढ़ाकर दो हजार रुपए प्रति माह कर दी है। नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए कई घोषणाएं की हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य के प्रमुख शहरों में पिंक बस सेवा शुरू की जाएगी। इसमें यात्री, चालक और कंडक्टर भी महिलाएं होंगी। राज्य के प्रमुख शहरों में महिला वाहन प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसमें प्रशिक्षक भी महिलाएं ही होंगी। महिलाओं के लिए पटना में चलंत व्यायामशाला शुरू की जाएगी।

उन्होंने छठ पूजा के लिए धार्मिक पर्यटन बनाने की घोषणा की, जबकि पूर्णिया हवाई अड्डा अगले तीन महीने में शुरू करने की बात कही। महिला सिपाहियों के लिए थाने के आसपास आवास की व्यवस्था करने का भी बजट में प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना करने का प्रावधान किया है। बिहार में एमएसपी पर अरहर, मूंग और उड़द दाल को खरीदने का काम किया जाएगा। सभी अनुमंडल और प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना करने का प्रावधान है, जबकि सुधा की तर्ज पर सभी प्रखंडों में ‘तरकारी सुविधा आउटलेट’ खोलने की भी घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें-

शेयर बाजार : बीएसई, एंजेल वन और अन्य ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म के शेयर में 10 प्रतिशत की गिरावट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें