31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमराजनीतिशमा मोहम्मद की रोहित शर्मा पर की गई टिप्पणी पर बीसीसीआई सचिव...

शमा मोहम्मद की रोहित शर्मा पर की गई टिप्पणी पर बीसीसीआई सचिव ने जताई आपत्ति!

Google News Follow

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद द्वारा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर की गई टिप्पणी की निंदा की। उन्होंने इसे अनुचित और अस्वीकार्य करार दिया।

रविवार (2 मार्च) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी ग्रुप ए मुकाबले के दौरान, शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रोहित शर्मा को “मोटा खिलाड़ी” और “अप्रभावी कप्तान” कहकर आलोचना की। उन्होंने लिखा, “रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के हिसाब से बहुत मोटे हैं! उन्हें वजन कम करने की जरूरत है! और निश्चित रूप से, वह भारत के सबसे अप्रभावी कप्तान हैं।”

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई सचिव सैकिया ने आईएएनएस को बताया कि जब भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट खेल रही हो, तब किसी राजनेता द्वारा इस तरह की टिप्पणी करना चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से अस्वीकार्य है। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, और ऐसे समय में इस तरह की टिप्पणियां हैरान करने वाली हैं। हम इस मामले को गंभीरता से लेंगे।”

रोहित शर्मा पर की गई इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। बढ़ते विरोध को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने शमा मोहम्मद को अपना पोस्ट हटाने का निर्देश दिया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर बयान जारी करते हुए कहा, “डॉ. शमा मोहम्मद द्वारा क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी पर की गई टिप्पणी कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक विचारों को नहीं दर्शाती। उन्हें संबंधित पोस्ट हटाने और भविष्य में अधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।” बता दें की यह पहली बार नहीं है की कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बयानों के बाद कांग्रेस को स्पष्टीकरण देना पड़ा है।

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम ने मेलबर्न में बीएपीएस के परम पूज्य महंत स्वामी महाराज से की मुलाकात!

चैंपियंस ट्रॉफी: शानदार फील्डिंग के लिए कोहली को मिला ‘फील्डर ऑफ द मैच’ मेडल!

झारखंड बजट सत्र 2025-26: विधान सभा में 1.45 लाख करोड़ का बजट पेश!

खेल की बात करें तो भारत ने वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी (5 विकेट) की बदौलत न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया और ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना मंगलवार को दुबई में ऑस्ट्रेलिया से होगा, जबकि न्यूजीलैंड बुधवार को लाहौर में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अपराजित रहा है और सेमीफाइनल में 2023 वनडे वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगा।

यह भी देखें:

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें