29 C
Mumbai
Thursday, September 24, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियादिल्ली मेयर चुनाव: 'आप' पीछे हटी, भाजपा की दौड़ेगी ट्रिपल इंजन सरकार!

दिल्ली मेयर चुनाव: ‘आप’ पीछे हटी, भाजपा की दौड़ेगी ट्रिपल इंजन सरकार!

आप की ओर से इस फैसले ने एमसीडी चुनाव की दौड़ को और दिलचस्प बना दिया है, क्योंकि आप के पास वर्तमान में 142 वोटों का समर्थन है, जबकि भाजपा के पास 122 वोट हैं।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
दिल्ली के मेयर चुनाव में ‘आप’ के नहीं लड़ने की घोषणा से भाजपा के लिए यह मुकाबला बेहद ही सुगम हो गया है| भाजपा दिल्ली मेयर चुनाव में सरदार राजा इकबाल सिंह को मेयर और जय भगवान यादव को उप मेयर उम्मीदवार घोषित किया। बता दें कि ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार मेयर चुनाव नहीं लड़ेगी।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को घोषणा की कि आगामी नगर निगम (एमसीडी) वार्षिक मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने सरदार राजा इकबाल सिंह को मेयर और जय भगवान यादव को उप मेयर पद का उम्मीदवार चुना है।

यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी इस बार मेयर का चुनाव नहीं लड़ेगी।
सचदेवा ने कहा कि सरदार राजा इकबाल सिंह पूर्व में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में एमसीडी में विपक्ष के नेता हैं। दिल्ली के विकास और निगम की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए सही विकल्प हैं।
वहीं, दो बार के पार्षद जय भगवान यादव को उप मेयर पद के लिए चुना गया है। सचदेवा ने विश्वास जताया कि दोनों नेता मिलकर दिल्ली की जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी इस बार मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। उन्होंने कहा, ‘हमारा फोकस दिल्ली की जनता के लिए बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने पर है न कि राजनीतिक प्रतिस्पर्धा पर।’ आप की ओर से इस फैसले ने एमसीडी चुनाव की दौड़ को और दिलचस्प बना दिया है, क्योंकि आप के पास वर्तमान में 142 वोटों का समर्थन है, जबकि भाजपा के पास 122 वोट हैं।

यह भी पढ़ें-

निशिकांत दुबे पर अवमानना याचिका, SC बोला- मंजूरी जरूरी नहीं​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,273फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें