28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटशादी में पनीर न मिलने पर सिरफिरे ने बारातियों पर चढ़ाई बस,...

शादी में पनीर न मिलने पर सिरफिरे ने बारातियों पर चढ़ाई बस, छह घायल!

अचानक हुए हमले से मंडप में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घायल होकर जमीन पर गिर पड़े

Google News Follow

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नियमाबाद, हरिहरपुर गांव में शनिवार रात एक ऐसी दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना घटी जिसने खुशियों से भरे शादी समारोह को मातम में बदल दिया। पनीर न मिलने से नाराज़ एक सिरफिरे युवक ने गुस्से में आकर शादी के मंडप पर मिनी बस चढ़ा दी, जिससे दूल्हे के पिता और दुल्हन के चाचा समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत इतनी नाजुक है कि उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा है।

पूरा मामला मुगलसराय थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव का है। शनिवार रात यहां वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव से राजनाथ यादव की बेटी की बारात आई थी। शादी की रस्में चल रही थीं और खाना-पीना परोसा जा रहा था। तभी गांव का एक युवक खाना खाने आया और पनीर की मांग को लेकर विवाद खड़ा कर दिया। जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लड़की के पिता ने कल्छुल से उसके सिर पर वार कर दिया।

अपमान और गुस्से से तिलमिलाया युवक वहां से निकला और थोड़ी देर बाद अपनी मिनी बस लेकर आया। उसने बेकाबू रफ्तार में बस चलाते हुए सीधे मंडप पर चढ़ा दी, जहां लोग भोजन कर रहे थे। इस अचानक हुए हमले से मंडप में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग घायल होकर जमीन पर गिर पड़े, और शादी का खुशनुमा माहौल पल भर में चीख-पुकार में बदल गया।

स्थानीय लोगों की तत्परता से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में लिया। मुगलसराय के सीओ राजीव सिसोदिया ने बताया, “गांव का एक युवक शादी में खाना खाने गया था और खाने के दौरान विवाद हो गया। नाराज युवक ने मिनी बस लेकर मंडप पर चढ़ा दी, जिससे 5 लोग घायल हो गए। आरोपी वाहन समेत फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।”

हालांकि इस दर्दनाक घटना के बावजूद रविवार(28 अप्रैल) को पुलिस और ग्रामीणों की मध्यस्थता से शादी की रस्में पूरी कराई गईं। पूरे गांव में इस घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

यह घटना एक बार फिर सवाल उठाती है कि किस तरह मामूली विवाद भी आजकल किस हद तक हिंसक हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार: “आतंकियों के पास इतना समय नहीं कि धर्म पूछ कर मारे”

अमलसाड़ चीकू में क्या है खास, जो गुजरात को मिला जीआई टैग!

मुर्शिदाबाद हिंसा में तोड़े गए मंदिरों का करेंगे पुनर्निर्माण !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें