30 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमदेश दुनियारूस के विजय दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व, रक्षा राज्य मंत्री...

रूस के विजय दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पुतिन से मुलाकात

इस समारोह में शुरुआत में भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की योजना थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए उनकी यात्रा अंतिम क्षणों में स्थगित कर दी गई।

Google News Follow

द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर रूस में आयोजित भव्य विजय दिवस समारोह में भारत की ओर से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात की और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में रूस के समर्थन के लिए आभार जताया।

संजय सेठ ने अपने आधिकारिक दौरे की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “अपनी रूस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। 80वें विजय दिवस की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित भोज में भारत का प्रतिनिधित्व किया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में रूस के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।”

रांची से भाजपा सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ गुरुवार को मास्को पहुंचे, जहां भारतीय राजदूत विनय कुमार और रूस रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल ओलेग मोलेसेव ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने रूसी उप रक्षा मंत्री कर्नल जनरल अलेक्जेंडर फोमिन के साथ एक अहम द्विपक्षीय बैठक की।

इस बैठक में दोनों देशों के बीच सैन्य और सैन्य-तकनीकी सहयोग को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई। संजय सेठ ने बताया कि भारत और रूस मौजूदा संस्थागत ढांचे के तहत अपने सहयोग को और अधिक मजबूत करेंगे और बदलती वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप नियमित परामर्श जारी रखेंगे।

इससे पहले संजय सेठ ने द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मास्को स्थित स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि इस समारोह में शुरुआत में भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की योजना थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए उनकी यात्रा अंतिम क्षणों में स्थगित कर दी गई।

भारत और रूस के बीच दशकों पुराने रक्षा संबंध इस तरह के आयोजनों के जरिए लगातार मजबूत हो रहे हैं, खासकर ऐसे समय में जब वैश्विक भू-राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। विजय दिवस पर भारत की मौजूदगी ने यह संकेत दिया है कि रणनीतिक साझेदारी के मोर्चे पर भारत रूस के साथ संतुलन बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें:

योगी से मिले वर्ल्ड बैंक अध्यक्ष अजय बंगा, योजनाओं की दिल खोलकर सराहना!

सोने की कीमत में गिरावट, 97 हजार के नीचे लुढ़का दाम, चांदी में आई तेजी

भारत की एयर डिफेंस सिस्टम अभेद्य, आक्रामता से कांप रहे दुश्मन

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें