29.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामाजमाखोरी रोकने को लेकर उठाए गए सख्त कदम, डिप्टी कमिश्नर ने संभाला...

जमाखोरी रोकने को लेकर उठाए गए सख्त कदम, डिप्टी कमिश्नर ने संभाला मोर्चा

आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी स्थिति में कालाबाजारी या जमाखोरी का हिस्सा न बनें और प्रशासन का सहयोग करें।

Google News Follow

पंजाब के कपूरथला जिले में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है और न ही किसी वस्तु की सप्लाई बाधित हुई है। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल ने दी। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तनाव के कारण लोगों में अनावश्यक भय का माहौल बन सकता है, जिससे कालाबाजारी और जमाखोरी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है, लेकिन प्रशासन ने समय रहते इन पर काबू पाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत जिले में आवश्यक वस्तुओं के भंडारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही, सप्लाई चेन को सुचारू बनाए रखने के लिए एक जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व जिला खाद्य सप्लाई कंट्रोल अधिकारी और जिला मंडी अधिकारी करेंगे।

लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों के फोन नंबर सार्वजनिक किए हैं, जिससे वे जरूरत के समय सीधे संपर्क कर सकें। इनमें पेट्रोल-डीजल आदि के लिए डीएफएससी संयोगता (84275-55440) से संपर्क किया जा सकता है।

पशुधन से संबंधित सेवाओं के लिए डॉ. रजिंदर पाल सिंह (77172-67008), सब्जियों-फलों आदि के लिए जिला मंडी अधिकारी गगनदीप सिंह (94642-92474) और पशुओं के चारे आदि के लिए डीएम मार्कफेड गुरप्रीत सिंह (98784-28755) से संपर्क किया जा सकता है।

डिप्टी कमिश्नर पंचाल ने कहा, “हमारे पास पर्याप्त मात्रा में तेल, गैस, राशन, फल, सब्जियां और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन की आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।”

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी स्थिति में कालाबाजारी या जमाखोरी का हिस्सा न बनें और प्रशासन का सहयोग करें।

यह भी पढ़ें:

भारत की एयर डिफेंस सिस्टम अभेद्य, आक्रामता से कांप रहे दुश्मन

रूस के विजय दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पुतिन से मुलाकात

सीमा पर जवान और खेतों में किसान दोनों तैयार, देश में अन्न की कोई कमी नहीं : शिवराज सिंह चौहान

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें