24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाबड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन’ फेम हिना ने बताई रोल मॉडल अभिनेत्री​!

बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन’ फेम हिना ने बताई रोल मॉडल अभिनेत्री​!

हिना ने बताया कि अभिनेत्री कंगना रनौत उनकी सच्ची प्रेरणा हैं, जो अपनी दमदार भूमिकाओं और आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं।

Google News Follow
‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन’ में ‘केसर भाभी’ का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री हिना बाजपेयी ने बताया कि वह किस बॉलीवुड अभिनेत्री से प्रेरित हैं। हिना ने बताया कि अभिनेत्री कंगना रनौत उनकी सच्ची प्रेरणा हैं, जो अपनी दमदार भूमिकाओं और आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं।

टीवी इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत के बारे में हिना ने बताया, “जब मैंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा तो मेरा कोई फिल्मों से कोई कनेक्शन नहीं था। मैं नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से हूं, तो ऐसे में मैं यहां कुछ लेकर आई तो वो थे, मेरे आंखों में बसे सपने, जिन्हें मैं पूरा करना चाहती थी। मैं उन लोगों को देखकर आगे बढ़ी, जो मेरी तरह ही थे और इंडस्ट्री में खास मुकाम पर हैं।

आज अपनी कड़ी मेहनत और जुनून के साथ कंगना रनौत बड़ी ऊंचाइयों पर हैं। संघर्ष के दिनों से लेकर बॉलीवुड की क्वीन बनने तक का उनका सफर काफी कुछ सिखाता है, मैं उनकी प्रशंसक हूं। खास बात है कि वह दमदार भूमिकाएं चुनती हैं, बेबाकी से बोलती हैं और खुद को इतने आत्मविश्वास के साथ पेश करती हैं और यही बातें मुझे उनमें बहुत ज्यादा पसंद है।”

उन्होंने आगे कहा, “कंगना रनौत को देखकर मैंने चुनौतियों को स्वीकार करना सीखा। अगर कोई किरदार आपको उत्साहित करता है, तो उसे हां कहें और अपना सौ प्रतिशत दें। मेरा मानना है कि हर किरदार आपको कुछ नया सिखाता है, आपको बस खुद को उसमें ढालने और उसे अपना बनाने की जरूरत है। अब मैं अपने काम को इसी तरह से देखती हूं। ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन’ की शूटिंग के दौरान भी, मैं अपने आसपास के हर कलाकार से सीखती रहती हूं।”

हिना के अनुसार, एक सच्चा रोल मॉडल सिर्फ प्रेरित करने से कहीं ज्यादा होता है। वे सिर्फ सिखाते नहीं हैं, वे आपके अंदर कुछ नया जगाते हैं।

राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराइन’ में हिना अहम भूमिका में हैं। रघुवीर शेखावत के निर्देशन में तैयार शो हर सोमवार से शनिवार रात नौ बजे शेमारू उमंग पर प्रसारित होता है।

यह भी पढ़ें-

शिक्षकों के आंदोलन को ड्रामा बताना निंदनीय: महतो का हकीम पर हमला!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें