33 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमबॉलीवुडअमिताभ बच्चन के साथ केबीसी 14 के सेट पर हादसा

अमिताभ बच्चन के साथ केबीसी 14 के सेट पर हादसा

अमिताभ के बाएं पैर की नस कटी

Google News Follow

Related

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ हाल ही ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के सेट पर एक अनहोनी घट गई। दरअसल अमिताभ बच्चन के पैर की नस कट गई, जिसके कारण उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया और टांके लगाए गए। अमिताभ बच्चन ने अब खुद इस घटना के बारे में बताया अपने ब्लॉग में बताया है हालांकि डॉक्टर ने उनके जख्म पर कुछ टांके लगाए है, ताकि खून का बहना रोका जा सके। वहीं अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को यह भी बताया है कि वह अब पूरी तरह ठीक हैं और फिक्र करने जैसी कोई बात नहीं है।

बिग बी को आखिरकार सेट पर ये चोट लगी कैसे? दरअसल केबीसी के सेट पर अतिरिक्त रूप से निकला हुआ धातु का एक टुकड़ा उनके बाएं पैर की तिल्ली पर से घिस गया जिससे उनके पैर की नस कट गई। लेकिन उनका एक छोटा सा ऑपरेशन करके टांके लगा दिए गए जिसके बाद खून का बहना रुक गया। डॉक्टरों ने अमिताभ बच्चन को खड़े होने, हिलने-डुलने और ट्रेडमिल पर चलने से भी मना किया है। साथ ही पैरों पर किसी तरह का दबाव न डालने की सलाह दी है।

वहीं केबीसी के शूट को लेकर बिग बी ने अपने ब्लॉग में कहा कि वह जितना भी वक्त केबीसी के सेट पर बिताते हैं, उस दौरान उनका बहुत खास ख्याल रखा जाता है। अमिताभ बच्चन ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लॉग पर तस्वीरें भी शेयर की, जिनमें उनके पैर पर पट्टी बंधी नजर आ रही थी। अमिताभ बच्चन ने अभी हाल ही अपना 80वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

ये भी देखें 

कंगना रनौत निभाएगी बंगाली थिएटर की दिग्गज ‘बिनोदिनी दासी’ की भूमिका

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,289फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें