31 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमबॉलीवुडजिम में वर्कआउट करते इन अभिनेताओं ने गंवाई जान,जानें कौन -कौन

जिम में वर्कआउट करते इन अभिनेताओं ने गंवाई जान,जानें कौन -कौन

 राजू श्रीवास्तव सहित कई नेता गंवा चुके हैं अपनी जान 

Google News Follow

Related

अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन से एक बार फिर बॉलीवुड में मातम छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि अभिनेता की मौत जिम में वर्कआउट करते हुए हुई। कहा जा रहा है कि जब  उन्हें कार्डिएक अटैक आया तो  वे जिम में वर्कआउट कर रहे थे। ऐसे ही दो साल में बॉलीवुड के चार अभिनेता अपनी जान गंवा चुके हैं। राजू श्रीवास्तव, दक्षिण के अभिनेता पुनीत राजकुमार, अभिनेता सलमान खान की डबल बॉडी सागर पांडेय की मौत हो चुकी है।

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी: कुसुम, सूर्यपुत्र कर्ण और वारिस जैसे शो में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का शुक्रवार को निधन हो गया। उनको कार्डिएक अटैक तब आया जब वे जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसके बाद उनकी मौत हो गई। वे 46 साल के थे। उनके निधनकी खबर मिलते ही  बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। इससे पहले भी ऐसे ही जिम करते हुए मौत होगी।

सागर पांडे:  इसी तरह, बीते 30 दिसंबर को सलमान खान की डबल बॉडी सागर पांडे का जिम में हार्ट अटैक आने के बाद मौत हो गई थी। बताया जाता है कि जब सागर जिम में वर्कआउट कर रहे थे उसी समय उनको हार्ट अटैक आया था जिसके बाद वे जमीं बप्र गिर पड़े थे। इसके बाद उनकी मौत हो गई थी। उनके दोस्तों ने बताया था कि सागर कोई बीमारी नहीं थी। बावजूद इसके उनको हार्ट अटैक आने के बाद मौत हो गई वे  50 साल के थे।

राजू श्रीवास्तव: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन भी जिम में वर्कआउट के बाद ही हुआ था। उस समय कहा गया था कि ज्यादा एक्सरसाइज करने की वजह से उनकी मौत हो गई। उनको अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां वे चालीस दिन तक  डॉक्टरों की देखरेख में रहे। हालांकि बहुत कोशिश के बाद राजू श्रीवास्तव होश में नहीं आये और उनकी मौत हो गई। राजू की उम्र पचास साल थी।

पुनीत राजकुमार: इसी तरह,साऊथ के अभिनेता पुनीत राजकुमार का भी निधन जिम में वर्कआउट करते ही हुआ था।  उस समय लोगों में चर्चा थी की राजकुमार द्वारा ज्यादा एक्सरसाइज करने उनकी मौत हुई। हालांकि विशेषज्ञ इस बारे में कुछ नहीं कहा।  इसी तरह एक्टर दीपेश भान और गायक केके का भी निधन वर्कआउट के दौरान नहीं हुआ लेकिन लाइव कंसर्ट के दौरान वे गिर गए।

ये भी पढ़ें 

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह हो सकती हैं गिरफ्तार,जाने क्या है वजह?  

शरद पवार ही जादू टोना कर ठाकरे को जाल में फंसाया​ ​- बावनकुले

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें