29 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमबॉलीवुडअभिनेत्री हंसिका मोटवानी अपने बॉयफ्रेंड संग रचाने जा रही हैं शादी

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी अपने बॉयफ्रेंड संग रचाने जा रही हैं शादी

हंसिका मोटवानी 4 दिसंबर को जयपुर में शादी रचाने जा रही हैं।

Google News Follow

Related

बॉलीवुड और साउथ अभिनेत्री हंसिका मोटवानी (30 साल) 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वहीं शादी के कार्यक्रम 2 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। जयपुर में होने जा रहे इस शादी समारोह में उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। 4 दिसंबर को सुबह हल्दी सेरेमनी होगी और शाम को फेरे लिए जाएंगे। राजस्थान के जयपुर में स्थित इस पैलेस का नाम मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस है। ये जयपुर के लग्जरी वेन्यू में से एक है। फिलहाल हंसिका ने अपनी शादी को लेकर मीडिया से कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि हंसिका अरेंज मैरिज करने जा रही हैं। लेकिन हंसिका के करीबियों ने बताया कि वह अरेंज नहीं बल्कि लव मैरिज करने जा रही हैं। हंसिका अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया के साथ ही शादी के बंधन में बंधेंगी। कई सालों से डेट कर रही जोड़ी ने अब शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया है। सोहेल कथुरिया एक मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं और एक कंपनी में दोनों पार्टनर भी हैं।

हंसिका मोटवानी की रॉयल वेडिंग में शादी के रस्मों के अलावा कई तरह के ओर सेलिब्रेशन इवेंट्स को भी शामिल किया गया है। जैसे शादी में आए महमानो के लिए खास पोलो मैच का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा शादी समारोह के चौथे दिन की शाम को थीम बेस्ड कसीनो पार्टी का आयोजन भी किया गया है। साथ ही रॉयल वेडिंग के हर खास दिन के लिए खास ड्रेस थीम भी रखा गया है, जिसमें डार्क से पेस्टल शेड्स के ड्रेस कोड देखने को मिलेंगे।

ये भी देखें 

तमिलनाडु सरकार की पुष्टि, नयनतारा और विग्नेश ने नहीं तोड़ा सरोगेसी का नियम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,161फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें