35 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमबॉलीवुडअभिनेत्री वीना कपूर का नहीं हुआ मर्डर, खुद सामने आकर किया खंडन

अभिनेत्री वीना कपूर का नहीं हुआ मर्डर, खुद सामने आकर किया खंडन

वीणा कपूर ने मौत की अफवाहों के चलते पुलिस में दर्ज की शिकायत।

Google News Follow

Related

पिछले दिनों अभिनेत्री वीना कपूर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। कहा जा रहा था कि अभिनेत्री वीना कपूर की हत्या उनके बेटे ने कर दी है। इस खबर को सुनने के बाद सभी स्तब्ध से हो गए थे। और सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दे रहे थे। लेकिन अब इस मामले को लेकर एक नई बात सामने आई है। दरअसल, जिस अभिनेत्री वीना कपूर की मौत को लेकर दावा किया गया था वह जिंदा है। वह आज मीडिया के सामने आई और पुलिस में अफवाह फैलाने वालों की दर्ज कराई गई शिकायत की प्रति भी दिखाई।  

दरअसल पिछले दिनों जुहू के इलाके में एक मर्डर हुआ था। जिसका मर्डर हुआ था उसका नाम भी वीना कपूर था। वीना कपूर के नाम पर जिंदा वीना कपूर की तस्वीर लगाई गई। इसे लेकर अभिनेत्री वीना कपूर को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। साथ ही उनके बेटे की छवि भी खराब हुई लोगों ने बेटे को काफी बुरा भला भी कहा। अभिनेत्री आज मीडिया के सामने आईं और कहा कि मैं जिंदा हूं। जिस वीना कपूर की हत्या हुई है, वह भी अभिनेत्री थी। लेकिन मैं वह वीना कपूर नहीं हूं जिसकी फोटो लगाई गई। मैं गोरेगांव में अपने बेटे के साथ रहती हूं। इसलिए लोग मुझे ही मरा हुआ समझ रहे हैं।   

दूसरी ओर वीना कपूर के बेटे अभिषेक चड्डा ने कहा कि यह खबर सुनने के बाद मैं पूरी तरीके से सन्न रह गया था। मैं पूरी तरीके से परेशान हो गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी मां जिंदा हैं। इसलिए मैंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस की ओर से बहुत सहयोग किया गया। आपको बता दें कि जिस वीना कपूर की हत्या हुई है, वह पंजाबी अभिनेत्री थी। वह भी अपने बेटे संग बंगले में रहते थे। प्रोपटी विवाद की वजह से यह हत्या हुई है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं, आज जो वीना कपूर सामने आई हैं, वह गोरे गांव में रहती है। 

ये भी देखें 

दिग्गज अभिनेत्री वीणा कपूर की हत्या

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें