31 C
Mumbai
Friday, February 13, 2026
होमबॉलीवुडहनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज, कोर्ट ने दिया...

हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज, कोर्ट ने दिया यह आदेश

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। शालिनी ने घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम के तहत दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हनी सिंह के खिलाफ एक याचिका भी दायर की है।
तीस हजारी कोर्ट की मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के समक्ष आज यानी 3 अगस्त को मामला दर्ज कराया गया। शालिनी द्वारा केस दर्ज कराए जाने के बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह द्वारा सिंगर और एक्टर हनी सिंह को नोटिस जारी कर दिया गया है। हनी सिंह को नोटिस जारी कर इस मामले में उनका जवाब तलब किया गया है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार की तरफ से वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप कोर्ट में पेश हुए।
उन्होंने कोर्ट में अपनी क्लाइंट द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने हनी सिंह को नोटिस जारी करते हुए, उन्हें 28 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा कोर्ट द्वारा हनी सिंह की पत्नी के पक्ष में एक अंतरिम आदेश भी पारित किया गया है, जिसमें कहा गया है कि हनी सिंह अपनी और अपनी पत्नी की संयुक्त संपत्ति को लेकर अभी कोई फैसला नहीं ले सकते, जब तक कि घरेलू हिंसा का मामला चल रहा है।
बता दें कि यो यो हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले हनी सिंह का यो यो हनी सिंह नाम फिल्म कॉकटेल के बाद काफी फेमस हुआ था। उन्होंने फिल्म में दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान पर फिल्माए गए गाने अंग्रेजी बीट को अपनी आवाज दी थी, जो काफी सुपरहिट रहा था। साल 2011 में यह गाना मोस्ट फेमस गानों के चार्ट में टॉप पर था।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,218फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें