26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमबॉलीवुडसलमान के बाद आदित्य कपूर के घर में घुसी महिला, किए चौंकाने...

सलमान के बाद आदित्य कपूर के घर में घुसी महिला, किए चौंकाने वाले खुलासे !

"मैं हर वक्त उसका पीछा करती थी"

Google News Follow

मुंबई के खार इलाके में बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के घर घुसने के मामले में एक 47 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला की पहचान गजाला करिया सिद्दीकी के रूप में हुई है, जो दुबई की रहने वाली हैं। इस घटना ने मुंबई में सेलेब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोमवार, 26 मई की शाम करीब 6 बजे गजाला सिद्दीकी आदित्य रॉय कपूर के बांद्रा स्थित फ्लैट पर दो-तीन बैग्स लेकर पहुंची। उसने दरवाजा खटखटाया और घर में मौजूद स्टाफ से कहा कि वह अभिनेता की दोस्त हैं और उन्हें खुद आदित्य ने बुलाया है। स्टाफ ने उसकी बातों पर विश्वास करते हुए उन्हें अंदर बैठा लिया। जब आदित्य रॉय कपूर घर लौटे, तो उन्होंने साफ कहा कि वह महिला को नहीं जानते। जब महिला को घर छोड़ने को कहा गया, तो उसने इनकार कर दिया और कहा कि अब वह “हमेशा यहीं रहेंगी।”

पुलिस पूछताछ में महिला ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया, “मैं आदित्य रॉय कपूर की बहुत बड़ी फैन हूं। मैं हर वक्त उनका पीछा करती थी। उनकी गतिविधियां सोशल मीडिया पर फॉलो करती और उनके घर, जिम और शूटिंग के स्थानों की जानकारी ऑनलाइन खोज ली।”

महिला ने आगे कहा कि उन्होंने अभिनेता को पहली बार सामने देखकर खुद को रोक नहीं पाई और उन्हें गले लगाने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ‘आशिकी 2’ फिल्म बेहद पसंद है और वह सिर्फ अपने चहेते अभिनेता से मिलने के लिए दुबई से मुंबई आई थीं।

मामले की शिकायत दर्ज कराने वालीं संगीता अर्जुन पवार ने मीडिया को बताया, “महिला शाम को आई और पूछा कि क्या यह आदित्य सर का घर है। मैंने सोचा वह कोई फैशन डिजाइनर हैं, इसलिए उन्हें अंदर बैठा लिया। बाद में जब आदित्य सर लौटे और उनसे बात की, तो महिला ने खुद को उनकी फैन बताया और घर छोड़ने से मना कर दिया।”

संगीता ने बताया कि स्थिति बिगड़ते देख उन्होंने सुरक्षा स्टाफ को बुलाया और फिर पुलिस को सूचित किया गया। खार पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला कांस्टेबलों की मदद से गजाला सिद्दीकी को घर से बाहर निकाला और गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो अवैध घुसपैठ से संबंधित है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में अभिनेता सलमान खान के घर में भी घुसपैठ की कोशिश हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं के चलते फिल्म सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जहां एक तरफ यह घटना एक फैन की दीवानगी को दर्शाती है, वहीं दूसरी तरफ यह बताती है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए किसी की निजी जानकारी तक पहुंचना अब कितना आसान हो गया है — और यह कितना खतरनाक भी साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

डीएमके की मदद से राज्यसभा पहुंचेंगे कमल हसन

‘गांधी होना आसान नहीं’ ऐतिहासिक पत्र के साथ निशिकांत दुबे का गांधी और कांग्रेस पर हमला !

US Student Visa: छात्रों के लिए वीजा नियम और भी सख्त

भारत में 5वीं पीढ़ी के देसी फाइटर जेट्स एएमसीए निर्माण को हरी झंडी !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें