29 C
Mumbai
Sunday, September 20, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमबॉलीवुडहार्दिक-नताशा ने फिर रचाई शादी, वायरल हुई यह तस्वीर?

हार्दिक-नताशा ने फिर रचाई शादी, वायरल हुई यह तस्वीर?

वैलेंटाइन के मौके पर हार्दिक ने वाइफ नताशा के साथ बड़ी धूमधाम से दोबारा विवाह किया।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी वाइफ नताशा स्टैनकोविच के साथ आज उदयपुर में एक बार फिर शादी कर ली है। दोनों की शादी उदयपुर में हुई। हालांकि तीन साल पहले हार्दिक ने नताशा के साथ कोर्ट मैरिज की थी, उस समय कोविड-19 का प्रकोप भी बहुत ज्यादा था। जिसके बाद अब वैलेंटाइन के मौके पर हार्दिक ने वाइफ नताशा के साथ बड़ी धूमधाम से दोबारा विवाह किया।

हार्दिक और नताशा ने इस बार ईसाई धर्म के रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। शादी में नताशा व्हाइट ड्रेस और हार्दिक सूट में नजर आए। इस दौरान हार्दिक-नताशा के साथ क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद रहीं। हार्दिक और नताशा ने फोटोशूट भी कराया।

वहीं हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शादी की कुछ पिक्चर्स को शेयर करते हुए लिखा, हमने तीन साल पहले ली गई कसमों को एक बार फिर से दोहराकर प्यार के इस द्वीर पर वेलैंटाइन डे मनाया है। हम अपने इस प्यार को अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाकर वाकई धन्य हो गए हैं। इस कपल का एक बेटा भी है, जिनका नाम अगस्त्य है। दिलचस्प बात ये है कि नताशा और हार्दिक की दूसरी शादी में उनके बेटे अगस्त्य भी शामिल हुए हैं।

इससे पहले हार्दिक को अपने परिवार के साथ सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां से वह उदयपुर आए थे। हार्दिक की शादी में ईशान किशन भी उदयपुर पहुंचे थे। भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी और उदयपुर के महलों की पिक्चर शेयर की। इस स्टोरी के कैप्शन में ईशान ने लिखा #HPwedsNATS। इसमें HP का अर्थ हार्दिक पांड्या है और NATS का अर्थ नताशा स्टैनकोविच है।

ये भी देखें 

टी 20 वर्ल्ड कप: नई जर्सी के साथ उतरेगी टीम इंडिया 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,334फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
333,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें